बिहार में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, एक की मौत

 बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों के हाथ-पैर बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक की मौत हो गई। मामला जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया था। उन्होंने दोनों के हाथ-पैर बांधकर पिटाई कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर में शुक्रवार सुबह दो लोग कथित तौर पर बकरी चोरी करने पहुंचे थे। जब दोनों युवक गांव से बकरी चुराने का प्रयास कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भागने लगे। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर दोनों युवक पुलिया के पास टकराकर गिर गए और घायल हो गये। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर गांव ले आए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों के चंगुल से दोनों को छुड़वाया। इसके बाद पुलिस ने घायल युवकों को इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों युवकों की हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान वीरपुर के पश्चिमी गांव निवासी मोहित कुमार (20) के रूप में की गई है। बताया गया कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि भागने के चलते बाइक दुर्घटना में एक आरोपी घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की थी, इसी कारण एक व्यक्ति की जान गई है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे