मुजफ्फरपुर में ‘गोल्डन जैकाल’ ने बंद कराया बच्चों का स्कूल जाना

 आतंक और दहशत की गिरफ्त में ग्रामीण

 मुजफ्फरपुर। जिले के माधोपुर सुस्ता गांव में दहशत का माहौल है। यहां एक खतरनाक जानवर, जिसे वन विभाग गोल्डन जैकाल बता रहा है, ने आतंक मचा रखा है। पिछले तीन दिनों में उसने एक दर्जन से ज़्यादा लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। डर के साए में जी रहे ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है और खुद लाठी-डंडों के साथ पहरा दे रहे हैं। यह खौफनाक घटना हसन चक बंगरा इलाके की है, जहां एक सियार ने आतंक मचा रखा है। शुक्रवार को तो उसने एक साथ आधा दर्जन बच्चों पर हमला कर दिया।
सियार ने गांव के सूरज, अनन्या, किशन राज, सौरव गौतम, संजीत राय और मौसम नामक बच्चे पर हमला किया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। गांव वालों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़े तक, सभी इस जानवर के आतंक से दहशत में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुरू में उन्हें लगा कि यह कोई आवारा कुत्ता होगा, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने पहचान करके बताया कि यह सियार की एक खतरनाक प्रजाति है, जिसे गोल्डेन जैकाल कहते हैं।
ग्रामीण रितेश कुमार ने बताया कि हम लोग पहले कुत्ता समझे थे, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सियार प्रजाति का जानवर गोल्डन जैकाल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और गोल्डन जैकाल को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया गया है। टीम में शामिल रजनीश कुमार ने बताया कि यह जानवर दिन में कम निकलता है। रात भर में इसे पकड़ा जाना चाहिए। बांध के किनारे हम लोगों ने उसके मांद की पहचान कर वहां पर अब तक चार पिंजरे लगा दिए हैं जैसे ही यह खाना खाने के लिए पिंजरे में आएगा कैद हो जाएगा। फिलहाल, गांव में दहशत का माहौल है और लोग वन विभाग से जल्द से जल्द इस खतरनाक जानवर को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे