किसी भी हाल में आज ही खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

द न्यूज 15  
खारकीव। भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक नई एडवाइजरी जारी करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रह रहे भारतीयों को तुरंत शहर छोड़ने को कहा है। खार्किव में सभी भारतीय नागरिकों को अर्जेंट एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि उनकी सुरक्षा और सलामती के लिए उन्हें तुरंत खारकीव छोड़ना होगा। इसमें कहा गया है कि सभी भारतीय PESOCHIN, BBAAYE और BEZLYUDOVKA शहरों के लिए निकल जाएं। एडवाइजरी के मुताबिक किसी भी परिस्थितियों में उन्हें आज 18:00 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन बस्तियों में पहुंचना होगा।
रूस के हमले में एक भारतीय छात्र के मारे जाने के एक दिन बाद भारत ने ये एडवाइजरी जारी की है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में रूसी बलों द्वारा बड़े पैमाने पर हमले के दौरान और अधिक विस्फोटों की खबरों के बीच यह परामर्श जारी किया गया। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि खार्किव के मध्य भागों में “भारी गोलाबारी और बमबारी” की जा रही है और मिसाइलों की चपेट में आने के बाद कई प्रशासनिक इमारतें ढह गई हैं।
बता दें कि खारकीव पर रूसी हमला तेज होता जा रहा है। क्षेत्रीय पुलिस और खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले का एक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक इमारत की छत विस्फोट से उड़ गई और उसकी ऊपरी मंजिल पर आग लग गई।
इस हमले से खारकीव निवासी दहशत में हैं। क्षतिग्रस्त पांच मंजिला इमारत का मलबा निकटवर्ती गलियों में बिखरा पड़ा दिख रहा है। यूक्रेन सरकार के रणनीतिक संचार केंद्र ने खारकीव में हमले की बुधवार को तस्वीरें जारी कीं। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, रूसी सेना द्वारा भीषण लड़ाई और गोलाबारी के कारण करीब 4,000 भारतीय पूर्वी यूक्रेन के खारकीव, सूमी और अन्य शहरों में फंसे हुए हैं। भारत के एक अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्र, नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर, मंगलवार को खारकीव में रूसी सेना के हमले में मारे गए थे। वे खाना खरीदने के लिए एक आश्रय से बाहर कदम खड़े थे।

Related Posts

 ‘तुरंत अमेरिका छोड़कर चले जाओ…’, वर्ल्ड कप में नया बवाल, फीफा पर लगे गंभीर आरोप
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान का पहला…

Continue reading
ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

  • By TN15
  • June 18, 2026
सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

  • By TN15
  • June 18, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

  • By TN15
  • June 18, 2026
अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • June 18, 2026
महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

  • By TN15
  • June 18, 2026
लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए