आईएमएस के छात्रों ने किया लिंकन यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक भ्रमण

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के पीजीडीएम छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन प्रोग्राम के अंतर्गत मलेशिया की प्रतिष्ठित लिंकन यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक दौरा किया। इस पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक स्तर पर उभरती हुई प्रौद्योगिकियों और व्यापारिक रणनीतियों से अवगत कराना था।

इस दौरान छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, सस्टेनेबल सप्लाई चेन तथा स्मार्ट सिटी विकास जैसे समकालीन और उपयोगी विषयों पर गहन जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंतर्गत लिंकन यूनिवर्सिटी में आयोजित शैक्षणिक सत्रों में भाग लेने के साथ-साथ छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

इस दौरे का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू छात्रों को मलेशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराना था, जहां छात्रों ने स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को नजदीक से जानने का मौका मिला। आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक और वैश्विक अनुभव भी प्रदान किया जाए। ऐसे अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक दौरे छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए तैयार करते हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा
    • TN15TN15
    • July 27, 2026

    हालांकि ‌ अधिकतर लोग इन्हें ‌ दिल्ली का…

    Continue reading
    लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र
    • TN15TN15
    • July 27, 2026

    बाँदा में जन्में और दिल्ली निवासी युवा आलोचक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

    • By TN15
    • July 27, 2026
    बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

    Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

    • By TN15
    • July 27, 2026
    Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

    अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

    • By TN15
    • July 27, 2026
    अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

    जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

    • By TN15
    • July 27, 2026
    जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

    दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

    • By TN15
    • July 27, 2026
    दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

    लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र

    • By TN15
    • July 27, 2026
    लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र