इमरान खान ने किया जीत का दावा, कहा- ‘हार स्वीकार करें नवाज शरीफ’

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों जेल में है, जिसके चलते वो अपने देश में हो रहे चुनाव में हिंसा नहीं ले पाएं। यहाँ तक की उनकी पार्टी का सिंबल भी जब्त कर लिया गया था। ऐसे में उनके पार्टियों के नेताओं को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरना पड़ा। इस बीच पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका कर रख दिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान का चुनाव में जीत के बाद का भाषण जारी किया गया है। उनका भाषण इस वक़्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। मिली खबर के अनुसार भाषण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल किया गया है।

विजयी भाषण में इमरान खान ने क्या कहा ?

एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इमरान खान के आधिकारिक खाते पर भी जारी की गई है। इसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, मेरे पाकिस्तानियों आपने कल वोट देकर अपनी हकीकी (वास्तविक) आजादी की बुनियाद रख दी है। मैं आपको 2024 का चुनाव जीतने पर मुबारकबाद देता हूं। मुझे आप सब पर पूरा भरोसा था कि आप वोट देने निकलेंगे। आपने मेरे भरोसे का मान रखा है और आपके भारी मतदान ने सबको हैरान कर दिया है। आपके वोट की वजह से लंदन प्लान विफल हो चुका है। नवाज शरीफ एक कमजर्फ इंसान है, जिसने आधिकारिक नतीजे के बावजूद तीस सीट पीछे होते हुए भी जीत का भाषण दिया है। कोई पाकिस्तानी इसे नहीं मानेगा और अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी उस पर बखूबी लिख रहा है।
‘अब हमें ऊंची उड़ान से कोई नहीं रोक सकता’
इसमें आगे वह कह रहे हैं, ‘आजाद सूत्रों के मुताबिक धांधली शुरू होने से पहले हम 150 सीटों पर जीत रहे थे। फॉर्म-5 के आंकड़ों के मुताबिक, इस वक्त हम 170 सीटों पर जीत रहे हैं। मेरे पाकिस्तानियों, आपने तारीख रकम कर दी है। मुझे आप पर बहुत फख्र है और मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने हमें एक कौम बना दिया है। अब हमें ऊंची उड़ान से कोई नहीं रोक सकता। आखिर में, आपने घबराना नहीं है। दो साल के सख्त जुल्म और नाइंसाफियों के बावजूद हमनें नेशनल असेंबली चुनाव दो तिहाई सीटों से जीत लिया है।’
नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो की लाहौर में बैठक
इस बीच, डॉन अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रिमो नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी और पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी की लाहौर में बैठक हुई है। यह बैठक नवाज शरीफ के एक दिन पहले हुए आम चुनावों में जीत का दावा करने और अपने सहयोगियों को गठबंधन सरकार बनाने का न्योता देने के कुछ ही देर बात हुई। पीपीपी और पीएमएल-एन दोनों पीडीएम गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं। 2022 में प्रधानमंत्री कार्यालय से इमरान खान को हटाए जाने के बाद पीडीएम की सरकार बनी थी।

Related Posts

ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज एमटी…

Continue reading
होर्मुज बंद, भारत पर होगा गंभीर संकट! तेल से महंगाई तक 4 मोर्चों पर लगेगा झटका, टेंशन में CTI
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

पश्चिमी एशिया में तनाव और संकट के चलते…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी