कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण योगदान : कुलपति

ज्ञान संसाधन केंद्र का किया गया उद्घाटन। फोटो उद्घाटन उपरांत ग्रुप फोटो में कुलपति सहित वैज्ञानिकगण। मौजूद महिला किसान 

सुभाषचंद्र कुमार

समस्तीपुर। डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा के सौजन्य से प्रखंड के गंगापुर में ज्ञान संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया गया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति डा पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण योगदान है। इस तरह की क्षेत्र के तमाम ग्रामीण महिलाओं का भागीदारी को चिह्नित करने के लिए इस केंद्र को स्थापित किया गया है।

कठिन परिश्रम करने वाली तकनीकें और कृषि महिलाओं के जीवन में आने वाले परिवर्तन के अलावे कृषि महिलाओं की भूमिका को प्राथमिकता देने पर ध्यान केन्द्रित किया गया। कुलपति डा पांडेय ने ग्रामीण महिलाओं का कृषि में उनके अपार योगदान की सराहना की और उन्हें प्रेरित किया और कृषि महिलाओं की क्षमता को बढ़ाने के लिए लैंगिक समानता के महत्व पर जोर दिया।

इस क्रम में ज्ञान संसाधन केंद्र के उद्घाटन को सफल बनाने के लिए कृषि ज्ञान वाहन के अंतर्गत महिला किसानों को कृषि विभाग की ओर से चलायी जा रहीं विभिन्न योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई। पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपनी और जलवायु परिवर्तन के दौर में बदलते हुए मौसम के परिवेश में धान की सीधी बुआई के तरीके और इसके फायदे की जानकारी दी गई।

बिचड़ा बोने और रोपनी करने से पहले खर-पतवार के नियंत्रण और खेत की तैयारी की बारीकियां भी बतायी गई। मौके पर डॉ बीनीता सतपथी ने कृषि ज्ञान वाहन के बारे में पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाहन को जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांव में चलाया जाएगा तथा आधुनिक कृषि के प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा।

मौके पर डीएओ दिनकर प्रसाद सिंह, नवार्ड के जिला विकास पदाधिकारी अभिनव कृष्णा, डॉ एके सिंह, डॉ बीनीता सतपथी, डॉ संगीता देव एवं अन्य कृषि क्षेत्र से जुड़े कर्मी शामिल थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!