आईजीआईएमएस के डॉकटरों ने नया कीर्तिमान रचा

हनुमान चालीसा पाठ के बीच बिना बेहोश किये बुजुर्ग की हुयीओपन हार्ट सर्जरी

भवेश कुमार

पटना। पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में एक बुजुर्ग मरीज के हार्ट की सर्जरी बिना बेहोश कर नया कीर्तिमान रच दिया।

आईजीआईएमएस अस्पताल में एक बुजुर्ग मरीज का हनुमान चालीसा सुनाते हुए सफल ऑपरेशन किया गया है। मरीज को बिना बेहोश किए ही हार्ट का सफल ऑपरेशन किया गया। ये ओपेन हार्ट सर्जरी एक 80 साल के बुजुर्ग की हुई है, जिनके हिम्मत की हर कोई तारीफ कर रहा है।

इस सर्जरी के साथ ही आईजीआईएमएस के डॉकटरों ने नया कीर्तिमान रच दिया है। पूर्वी भारत में पहली बार डॉक्टरों ने इस तरह का जटिल ऑपरेशन किया है। दरभंगा के कुशेश्वर स्थान के रहने वाले इस मरीज को हनुमान चालीसा सुनाते-सुनाते पूरी सर्जरी की गई। बीच-बीच में डॉक्टरों की टीम मरीज से बात भी कर रही थी। यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। अब मरीज की हालत स्थिर है।

80 वर्षीय बुजुर्ग किडनी, मधुमेह ,अस्थमा जैसी बीमारी से भी ग्रसित हैं। इनके हार्ट की दो नसों में 99 प्रतिशत ब्लॉकेज था। यह ऑपरेशन अस्पताल के सीटीवीएस विभाग के अध्यक्ष डॉ. शील अवनीश और उनकी टीम ने किया है। सर्जरी के दो घंटे बाद ही मरीज ने सामान्य भोजन भी किया और अब वो पूरी तरह खुद को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। ऑपरेशन के चंद घंटो बाद ही उन्होंने चलना फिरना भी शुरू कर दिया।

हार्ट के मरीज की ये सर्जरी आयुष्मान भारत कार्ड से निशुल्क की गई है। यह जटिल सर्जरी कार्डियोथोरेसिक के विभागाध्यक्ष डॉ. शील अवनीश के नेतृत्व में की गई उन्होंने बताया कि मरीज अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। इनके हार्ट में 99 प्रतिशत ब्लॉकेज था, जिसकी सफलॉ सर्जरी की गई है। डॉक्टर के अनुसार बुजुर्ग की इच्छा थी कि उन्हें हनुमान चालीसा सुनाया जाए, जिसके बाद मोबाइल पर उन्हें हनुमान चालीसा सुनाते हुए सर्जरी कर दी गई।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!