पीआरएस लिंक फेल : तत्काल बुकिंग हुई प्रभावित, यात्री परेशान

राम विलास

राजगीर। यहां के रेलवे स्टेशन आरक्षण काउंटर से शुक्रवार को किसी रेलयात्री को तत्काल टिकट नहीं मिला। इसके कारण रेल यात्रियों को भारी फजीहत हुई है। तड़के सुबह से ही जरूरतमंद लोग को तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगे थे। आठ बजे जब आरक्षण काउंटर खुला तो बुकिंग काउंटर द्वारा लिंक फेल होने की सूचना यात्रियों को दी गई। फिर भी लोग लिंक आने की प्रतीक्षा करने लगे। परंतु लिंक नहीं आया। 10 बजे तक एसी तत्काल टिकट लेने वालों को निराशा झेलनी पड़ी। 11 बजे स्लीपर तत्काल टिकट लेने वालों की बारी आई।

लोग उम्मीद के साथ कतार में लगे रहे। परंतु इन्हें भी निशाना हीं हाथ लगी। तत्काल टिकट चाहने वाले लोग समय समाप्त होने के बाद भारी मन से वापस हो गये। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक दिन आरक्षण टिकट लेने वालों की अच्छी खासी भीड़ सुबह में होती है। लिंक फेल रहने के कारण आरक्षित टिकट लेने वालों को निशान होना पड़ा है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र ( क्रिस ) में तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण सुबह 4:55 से 11:15 तक सर्वर डाउन रहा। जिसके कारण पीआरएस कांउटर पर 11.15 के बाद आरक्षण शुरू हुआ ।

राजगीर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक खुलता है। शनिवार और रविवार को हाॅफ टाइम खुलता है। यानि शनिवार और रविवार को दोपहर 2 बजे तक हीं आरक्षण टिकट कटता है। एसी का तत्काल का बुकिंग सुबह 10 बजे से और स्लीपर का तत्काल का बुकिंग 11 बजे से शुरू होता है। तत्काल टिकट लेने वालों की कतार एक दिन पहले शाम से ही लग जाती है। लोग रात भर लाइन में लगकर तत्काल टिकट लेने की प्रतीक्षा करते हैं।

यात्री बताते हैं कि रात भर लाइन में रहने के बाद भी तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है। तत्काल काउंटर खुलने के तुरंत बाद दो – तीन मिनट में ही टिकट वेटिंग लिस्ट में चला जाता है। रेल यात्रियों की माने तो लम्बी दूरी की गाड़ियों में स्लीपर तत्काल का कोटा घटाकर एसी का कोटा बढ़ा दिया गया है, जिसके कारण आम यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। रेलयात्रियों ने स्लीपर तत्काल का कोटा बढ़ाने की मांग रेलमंत्री से की है।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस