56 इंच का सीना है तो एमसीडी चुनाव कराएं प्रधानमंत्री : केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर लगाया एमसीडी चुनाव टलवाने का आरोप, आप के संयोजक ने दिल्ली और पंजाब में सरकारी कार्यालयों में भगत सिंह और बाबा भीम राव अंबेडकर की तस्वीर लगाने का किया ऐलान, भाजपा पर लगाया बाबा साहेब से नफरत करने और चुनाव खत्म करने का षङयंत्र रचने का आरोप

चरण सिंह राजपूत 
नई दिल्ली। यदि प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच का है तो वह एमसीडी चुनाव कराएं। प्रधानमंत्री ने हार के डर से चुनाव आयोग को पत्र लिखकर एमसीडी चुनाव टलवाये हैं। यह आरोप दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरजीवाल ने प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी पर लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ ही पंजाब सराकार भी सभी सरकारी कार्यालयों में भगत सिंह और बाबा भीम राव अंबेडकर की तस्वीर लगाएगी। उन्होंने कहा कि साहेब का नाम सुनते ही भाजपा वाले बिदक जाते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश का संविधान लिखा। जनतंत्र के माध्यम से चुनाव कराने की व्यवस्था की। चुनाव से जनता को सरकार चुनने का अधिकार दिया। केजरीवाल ने भाजपा पर चुनाव न कराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी चाहती है कि देश में चुनाव ही न हो। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब से नफरत करती है। बाबा साहेब का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने भाजपा पर उन्हें हतोत्साहिैत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि बाबा साहेब औेर भगत सिंह की तस्वीर मत लगाओ। सावरकर की लगाओ। केजरीवाल ने कहा कि आप सावरकर और हेडगवार की लगा लो। हमें भगत सिंह और बाा साहब की लगाने दो। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीर लगाओ। हम उन्हें भी कहते हैं कि तुम इंदिरा गांधी की तस्वीर लगा लो। हमें भगत सिंह और साहब की लगाने दो। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब की नफरत करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग एमसीडी चुनाव की घोषणा ही करने वाला था कि प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर चुनाव टलवा दिये। उनका तर्क था कि केंद्र सरकार तीनों एमसीडी का यूनिफाई करने जा रहंी है। उनहोंने कहा कि सात साल से भाजपा कहां थी। उन्होंने भाजपा पर एमसीडी में भ्रष्टाचार का रिकार्ड तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने एमसीडी को 15  साल लूटा। लूट के मामले में भाजाप का नाम गिनीज बुक में दर्ज होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंनें आप को दुनिया की सबसे छोटी पार्टी बताते हुए कहा कि सबसे बड़ी पार्टी सबसे छोटी पार्टी से क्यों डर  रही है ? उन्होंने प्रधानमंत्री के 56  इंच के सीने के बयान का मजाक उड़ाते हुए कि यदि ५६ इंच का सीना है तो चुनावी मैदान में आयें। भागे नहीं।  केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में हार-जीत तो चलती रहती है। कोई हारता है कोई जीतता है। न केजरीवाल रहेगा और न ही मोदी। देश रहेगा। हमें देश की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश पर आंच नहीं आनी। उन्होंने कहा कि दिसम्बर में गुजरात में चुनाव होने जा रहे हैं। क्या मोदी गुजरात चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव टलवा देंगे। लोकसभा चुनाव में हारेंगे तो वह चुनाव भी टलवा देंगे।
प्रधानमंत्री के द कश्मीर फाइल्स के प्रमोशन पर कटाक्ष करते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए इससे शर्म की बात नहीं हो सकती है। आठ साल से देश के प्रधानमंत्री रहे मोदी को द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री की शरण लेनी पड़ रही है। उन्होंने भाजपा से जवाब मांगा कि क्या आप लोग फिल्म का पोस्टर लगाने के लिए राजनीति में आये थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पोस्टर न लगाकर राजनीति करने की सलाह दी। बंदी और बबली फिल्म का उदाहरण देते हुए केरजीवाल ने कहा कि भाजपा वाले भी इस फिल्म की तरह नारेबाजे कर रहे हैं। इन्हंे पता कुछ नहीं है। कश्मीर के टैक्स फ्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि कश्मीर के बीच का टैक्स हटाकर कश्मीर फ्री कर दिया जाए। सभी समस्या हल हो जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए केजरीवाल ने कहा कि हिटलर ने भी अपने चमचो को नौकरी दी थी पर ये प्रधानमंत्री तो किसी को रोजगार भी नहीं दे पाये। उन्होंने दिल्ली में १२ लाख बच्चों को रोजगार देने का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिमाग खोलने की सलाह देते हुए कहा कि भेड़ चाल मत चलो। मजाक-मजाक में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में आने का भी न्यौता दे दिया। कहा कि यहां पर उन्हें पोस्टर नहीं लगाने पड़ेंगे। सम्मान मिलेगा। दिल्ली के उपराज्यपाल के भाषण की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के माने जाने वाले एलजी साहब ने भी दिल्ली में जीडीपी बढ़ोतरी पर हमारी तारीफ की है। उसके लिए उन्होंने उप राज्यपाल का धन्यवाद अदा किया।

Related Posts

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

Continue reading
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार