गुजरात में बीजेपी ने उठाया शिक्षा का मुद्दा तो सिसोदिया ने शिक्षा मंत्री को ही दे डाला डिबेट का खुला चैलेंज

कहा- चुनावी नतीजों से बौखला रहा है दल,  भाजपा की गुजरात ईकाई ने एक ट्वीट में अरविंद केजरीवाल और आप पर निशाना साधते हुए कहा, “शिक्षक स्कूलों की जगह रोड पर क्यों हैं?

द न्यूज 15

नई दिल्ली। इसी साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में  सफलता हासिल करने के बाद अब गुजरात पर निगाहें गड़ाई हैं। ऐसे में पार्टी के कई बड़े नेता राज्य का दौरा भी कर रहे हैं। इसको लेकर भाजपा और आप में जोरदार बहस देखने को मिल रही है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के शिक्षा मंत्री को डिबेट के लिए चैलेंज किया है।
दरअसल  देश में दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपनी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बताती आ रही है। इसको लेकर भाजपा की गुजरात ईकाई ने एक ट्वीट में अरविंद केजरीवाल और आप पर निशाना साधते हुए कहा कहा है कि शिक्षक स्कूलों की जगह रोड पर क्यों हैं? अगर दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था इतनी अच्छी है तो अतिथि शिक्षक, व्यावसायिक प्रशिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?
इस पर मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट के माध्यम से भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी को डिबेट करने का खुला चैलेंज दिया है। अपने ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने लिखा है कि कल से गुजरात भाजपा दिल्ली स्कूलों के ख़िलाफ़ ट्वीट कर रही है। गुजरात में आप के बढ़ते प्रभाव और पंजाब चुनाव नतीजों से आपको बौखलाहट हो रही है।” उन्होंने लिखा कि भाजपा शिक्षा की बात ना ही करे तो अच्छा है। मैं गुजरात के शिक्षामंत्री जीतू वाघानी जी को डिबेट के लिए चैलेंज करता हूं। स्थान व समय आपका।
दरअसल बीते गुरुवार को गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने ऐलान किया कि शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्रों के स्कूली पाठ्यक्रम में गीता को हिस्सा बनाया जाएगा। इसको लेकर मनीष सिसोदिया ने तंज कसते हुए कहा था कि रावण जैसे कर्म वाले गीता की बात कर रहे हैं।
बता दें कि गुजरात के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि “सभी धर्मों के लोगों ने श्रीमद्भगवत गीता के मूल्यों, सिद्धांतों और महत्व को स्वीकार किया है। कक्षा 6 के विद्यार्थियों में रूचि बनी रहे, इस तरह से श्रीमद्भगवद् गीता को पेश किया जाएगा। इसे पाठ्य पुस्तकों में कहानियों और पाठ के रूप में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों को भगवद गीता का ‘गहरा परिचय’ दिया जाएगा।
इस पर मनीष सिसोदिया ने जवाब दिया है कि यह कदम निश्चित रूप से बढ़िया है पर फैसले को लागू करने वाले लोग खुद पहले गीता के मूल्यों का अभ्यास करें। उनके कर्म रावण की तरह हैं और वे गीता के बारे में बात करते हैं।

Related Posts

पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!
  • TN15TN15
  • November 24, 2026

चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले…

Continue reading
आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
  • TN15TN15
  • November 24, 2026

पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

  • By TN15
  • November 24, 2026
25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

  • By TN15
  • November 24, 2026
पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

  • By TN15
  • November 24, 2026
‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

  • By TN15
  • November 24, 2026
26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

  • By TN15
  • November 24, 2026
पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

  • By TN15
  • November 24, 2026
अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…