10 परसेंट प्लॉट नहीं तो वोट नहीं 

हर गांव में सत्ताधारी पार्टी के प्रतिनिधियों से किसानों के मुद्दों पर किए जाएंगे सवाल

किसान सभा की बैठक में हुए अहम फैसले

ग्रेटर नोएडा। बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर इकाई की जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय जैतपुर में बुलाई गई- बैठक की अध्यक्षता प्रधान श्याम सिंह जुनपत ने की। बैठक का संचालन किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने किया बैठक में अहम फैसलों को लेकर जिला अध्यक्ष डॉक्टर रूपेश वर्मा ने प्रस्ताव प्रस्तुत किये प्रस्तुत प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। प्रस्तावों पर जानकारी देते हुए डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है प्रचार के लिए सांसद और विधायक गांव-गांव जा रहे हैं।

पूरे 10 साल भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि कान में तेल डालकर सोए रहे किसान सड़क पर रहा लगातार आंदोलन करता रहा परंतु सांसद और विधायकों ने कभी भी किसानों की सुध नहीं ली इसलिए किसान सभा ने फैसला किया है कि हर गांव में किसान सभा की जिला कमेटी के लोग वोट मांग रहे सांसद और विधायकों से सवाल पूछ कर उन्हें बेनकाब करेंगे उनके किसान विरोधी चेहरे को जनता के सामने लाया जाएगा। प्राधिकरण के साथ हुए समझौते के अनुसार हाई पावर कमेटी की जल्द ही होने वाली बैठक में किसान सभा 10% आबादी प्लाट, नए कानून को लागू करने, 120 वर्ग मीटर के न्यूनतम साइज के प्लाट, अतिरिक्त मुआवजा एवं अन्य मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखेगी। किसान सभा आगामी दिनों में आबादी प्रकरणों को बोर्ड बैठक से पास कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव डालेगी। प्राधिकरण स्तर पर शिफ्टिंग और एसआईटी जांच की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों  दबाव बनाए रखेगी। प्लाटों को लगाने और आबादियों की लीजबैक के लिए गांव-गांव कैंप लगवा कर आबादियों की लीजबैक के लिए प्राधिकरण पर दबाव बनाया जाएगा।

किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि चुनाव के समय सत्ताधारी पार्टी के वर्तमान प्रतिनिधियों से किसानों ने की समस्याओं पर हर गांव में सवाल पूछे जाएंगे उन्हें किसानों के मुद्दे पर जवाबदेह बनाने की कोशिश की जाएगी महासचिव जगबीर नंबरदार ने सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के लोगों को इस बात का गुमान हो गया है कि उन्हें अब गांव के वोट की आवश्यकता नहीं है इसलिए वे किसानों की किसी भी मांग को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं इसलिए गांवों में किसानों में सत्ताधारी पार्टी के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है जिला कमेटी की बैठक को सतीश यादव गबरी मुखिया सुरेश यादव अजब सिंह नेताजी मोहित भाटी शिशांत भाटी प्रशांत भाटी निशांत रावल भोजराज रावल केशव रावल हृदेश शर्मा गुरप्रीत एडवोकेट संदीप भाटी धीरज भाटी अशोक भाटी डॉक्टर ओमप्रकाश देशराज चौहान पंडित ओमपाल शर्मा नरेंद्र नागर अजय पाल भाटी महेश प्रजापति विजय यादव सुरेंद्र यादव मुकुल यादव एमपी यादव निरंकार प्रधान, रमेश नागर ने संबोधित करते हुए अपने सुझाव रखें बैठक के अंत में संयोजक वीर सिंह नागर ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए