आईएमएस में होली उत्सव का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज आईएमएस नोएडा में होली उत्सव का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने लोक-नृत्य, लोक-संगीत एवं कृष्ण रास के माध्यम से होली की मोहक प्रस्तुति दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान लोकनृत्य एवं लोकगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित किया गया।

आईएमएस के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने संस्थान के सभी शिक्षकों एवं छात्रों को उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण को प्राथमिकता देते हुए संस्कारों और सभ्यता के सुनहरे रंगों से राष्ट्र निर्माण और समाज के पुनरुत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएं। आज संस्थान में रंगों के त्योहार की शुरुआत लोकगीत एवं लोक नृत्य से की गयी। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने गीले रंग एवं गुलाल के बजाय फूलों की होली खेली। उन्होंने देश के सभी नागरिकों से सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील की।

संस्थान द्वारा आयोजित आज के पर्यावरण अनुकूल होली के मौके पर डीन एकेडमिक्स डॉ. नीलम सक्सेना ने कहा कि यह प्रसन्नता और उल्लास का उत्सव है। यह भगवान श्री कृष्ण व राधा जी के निश्छल प्रेम को समझने का भी उत्सव है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण वंदना के साथ की गई। वहीं कार्यक्रम में छात्रों ने कत्थक, रासलीला, घूमर, लावनी, भोजपुरी, गरबा एवं भांगड़ा पेशकर चार चांद लगाए। आईएमएस कल्चरल क्लब के हेड ओसिन एडवर्ड ने बताया कि आज आईएमएस ने पर्यावरण अनुकूल होली की पहल करते हुए रंग, प्रेम एवं भाईचारे का त्योहार होली परंपरागत तरीके से मनाया। वहीं आईएमएस लॉ कॉलेज की छात्रा गुनगुन ने होली को अनेकता में एकता का त्योहार बताते हुए कहा कि त्योहार तो सभी प्यारे होते हैं, लेकिन रंगों के उत्सव का नजारा कुछ अलग होता है। आज हमने सर्वप्रथम अपने दोस्तों के साथ होली खेली फिर अपने गुरुजनों का आशीष लिया।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक…

    Continue reading
    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद