श्रम समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होम इटटू नोएडा कम्पनी के कर्मचारी करेंगे हड़ताल “सीटू”

नोएडा । मैसर्स- होम इटटू बी- 96,106 एवं 109 नोएडा के कर्मचारियों ने कम्पनी प्रबंधकों द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ आज सीटू कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर आम सभा कर आंदोलन की रूपरेखा की रुपरेखा तय किया।
बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि होम इटटू के मालिकान श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर संस्थान को चला रहे हैं और मजदूरों का आर्थिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं जिसकी शिकायत हमारे संगठन द्वारा उप श्रमायुक्त गौतम बुद्ध नगर से लिखित में की हुई है जिस पर समस्याओं के समाधान हेतु श्रम कार्यालय में अनेको वार्ता की तिथि लग चुकी है, कल 13 अक्टूबर 2025 को वार्ता की तिथि लगी हुई थी। लेकिन वार्ता में कंपनी मालिक/ प्रबंधक उपस्थित नहीं हुए। जिस पर सहायक श्रमायुक्त एसपी सिंह के समक्ष श्रमिकों ने असंतोष व्यक्त किया। सहायक श्रमायुक्त ने कंपनी प्रबंधकों को एक और अवसर देते हुए 18 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे वार्ता के लिए बुलाया है। प्रबंधकों भेजे गए पत्र में वार्ता में शामिल होने पर कंपनी मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि वार्ता में ट्रेड यूनियन रंजिश मानकर श्रमिक अरुण पटेल को गैरकानूनी तरीके से कार्य से रोके जाने, बोनस व ओवर टाइम का कानूनी भुगतान और सभी श्रमिकों के नाम मास्टर रोल पर दर्ज कर श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सभी विधिक सुविधा का लाभ दिए जाने सहित सभी मुद्दों को उठाया जाएगा। वार्ता के माध्यम से उक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संस्थान स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला उपाध्यक्ष रामसागर ने कर्मचारियों को संगठित होकर लड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ उन्होंने कहा कि यदि 18 अक्टूबर 2025 की प्रस्तावित वार्ता में कंपनी मालिक/प्रबंधकों ने हिस्सा नहीं लिया तो संस्थान के कर्मचारी कभी भी हड़ताल पर जा सकते हैं जिसके लिए पूर्ण रूप से कंपनी मलिक/ प्रबंधन जिम्मेदार होंगे।

  • Related Posts

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    प्रख्यात वकील प्रशांत भूषण ने दायर की याचिका …

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’