आईएएस संजीव हंस और गुलाब यादव की पत्नी ईडी की पर

अभिजीत

पटना। बिहार में कार्यरत सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस की पत्नी और पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी भी अब औपचारिक तौर पर आ गई हैं जांच एजेंसी ईडी की रडार पर आ गईं हैं।

जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी को तफ्तीश के दौरान कई सबूत मिले हैं। आईएएस अधिकारी संजीव हंस की पत्नी के बैंक खाते में काफी संदिग्ध लेनदेन की भी जानकारी मिली है। सूत्र के मुताबिक आईएएस संजीव हंस की पत्नी के बैंक खातों से पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी के बीच लाखों -करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन की भी जानकारी मिली है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान आईएएस संजीव हंस की पत्नी का पुणे स्थित एक सीएनजी पंप के मलिकाना हक से संबंधित जानकारी मिली है। जांच एजेंसी को सर्च ऑपरेशन के दौरान कई प्रॉपर्टी की भी जानकारी मिली है और उससे जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। मामले की तफ्तीश जारी है।आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के विभिन्न ठिकानों पर दो दिनों से चल रही छापेमारी बुधवार को पूरी हो गई।

इन दोनों के ठिकानों से ईडी ने कई दस्तावेज बरामद किये हैं।
बरामद दस्तावेजों में कई साझा कारोबार के अलावा बैंकों में लाखों रुपये के लेनदेन की जानकारी है। पुणे और दिल्ली में कुछ साझा संपत्तियों से जुड़े कागजात भी ईडी के हाथ लगने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुलाब यादव के ठेकेदारी समेत अन्य कारोबार में अधिकारी संजीव हंस की स्वयं या पत्नी के नाम से साझेदारी भी पाई गई।

जानकारी के अनुसार, बरामद सभी दस्तावेजों की जांच आगे की जाएगी और जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।संजीव हंस ने विगत वर्षों में काफी विदेश यात्रा भी की हैं. ईडी इस बात का भी पता लगा रही है कि संजीव हंस ने सरकार से परमिशन ली थी या नहीं। गोवा समेत कई शहर में प्रॉपर्टी की जानकारी भी सामने आई है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे