क्रिप्टो करेंसी मामले में बिहारशरीफ मे ईडी की रेड

अभिजीत पाण्डेय

पटना। मिंग ऐप फायविन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी कोलकाता टीम की रेड ने नालंदा जिले के बिहारशरीफ में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जगहों पर छापेमारी की। टीम ने इन जगहों से जरूरी कागजात लैपटॉप और कंप्यूटर के हार्ड डिस्क को अपने साथ कोलकाता लेकर गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नगर थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाके में एक अधिवक्ता के यहां छापेमारी चल रही है बस इतनी ही उन्हें जानकारी प्राप्त है। छापेमारी इतने गुप्त तरीके से की गई थी कि कानों कान किसी को भनक तक नहीं लग सकी।

टीम ने बिहारशरीफ के अंबेर, नईसराय, गढ़पर, अस्पताल चौक और बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में कार्रवाई की है। बिहार शरीफ में शेयर मार्केटिंग के जरिए युवाओं को क्रिप्टो करेंसी का मोटी रकम का लालच देकर प्रशिक्षण देने का कई सेंटर शहर में खुलेआम चल रहा है। सूत्रों की माने तो शहर के कई बड़े रसूखदार इस ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मोटी रकम कमा रहे हैं। इन्हीं लोगों का हवाला देकर युवा इस तरह के गेम के चक्कर में पड़कर अपना सारा पैसा बर्बाद कर देते हैं।

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, यह मामला एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट से जुड़ा हुआ है। इस रैकेट में क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से गेमिंग ऐप से कमाए गए करोड़ों रुपये विदेशों में भेजे जा रहे थे। चीन के नागरिकों के इस रैकेट में शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है।

‘फायविन’ ऐप एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जहां उपयोगकर्ता रंगों का अनुमान लगाकर पैसे जीत सकते हैं। सही अनुमान पर दोगुने से लेकर 36 गुना तक का इनाम मिलने का दावा किया जाता है। हालांकि, इस तरह के ऐप में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का जोखिम बहुत अधिक होता है। ईडी की यह कार्रवाई क्रिप्टो करेंसी के अवैध उपयोग और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी पर एक बड़ा प्रहार है।

क्रिप्टोकरेंसी एक तरह की डिजिटल मुद्रा है जो किसी भी केंद्रीय बैंक या सरकारी संस्था के नियंत्रण में नहीं होती। यह विकेंद्रीकृत तरीके से चलती है, यानी इसे कोई एक इकाई नियंत्रित नहीं करती। बिटकॉइन और इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होती हैं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए