गुरुराम। राधिका यादव हत्याकांड में ताऊ विजय यादव ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। विजय ने बताया कि जब उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी तो दौड़कर ऊपर गए, जहां दीपक यादव, राधिका के पिता, रोते हुए बैठा था और बोला, “भाई, कन्या वध हो गया।” विजय ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और चेतावनी दी कि दीपक खुद को नुकसान पहुंचा सकता है। दीपक ने पुलिस से अनुरोध किया कि ऐसी चार्जशीट तैयार की जाए जिससे उसे फांसी की सजा मिले।
विजय ने कहा कि दीपक बहुत दुखी था और उन्हें डर था कि वह खुद को गोली मार सकता है। उन्होंने पुलिस से दीपक का ध्यान रखने को कहा। सामाजिक तानों के बारे में विजय ने बताया कि उन्हें कोई ताना नहीं मिला और परिवार एकजुट है। राधिका का अंतिम संस्कार शुक्रवार को वजीराबाद गांव में हुआ, जहां उनके भाई धीरज ने मुखाग्नि दी।








