प्राचीन शिव मंदिर में सावन माह में NPCL द्वारा बार-बार बिजली कटौती से श्रद्धालुओं में आक्रोश

घोड़ी बछेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के पवित्र माह के दौरान NPCL द्वारा की जा रही बार-बार और पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति की कटौती से ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं में भारी असंतोष व्याप्त है।

स्थानीय निवासी और अधिवक्ता श्री ह्रदेश शर्मा ने इस विषय में गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष समय होता है, जब सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में आते हैं। लेकिन NPCL द्वारा की जा रही लगातार बिजली कटौती से मंदिर परिसर में अंधेरा और गर्मी का वातावरण बन रहा है जिससे वृद्ध, महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से परेशान हो रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह स्थिति न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को आहत करती है, बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था, सुरक्षा और मंदिर में हो रहे धार्मिक अनुष्ठानों को भी बाधित करती है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि सावन माह के दौरान इस मंदिर को निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस मुद्दे को लेकर दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे और एक सुर में बिजली कटौती की निंदा करते हुए तत्काल स्थायी समाधान की मांग की। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख ग्रामवासियों में निशांत रावल, भोजराज रावल, योगेंद्र रावल, मोहित रावल, हरिओम रावल, राजीव रावल, सुनील रावल, केशव रावल, गजेंद्र रावल, वीरेंद्र रावल, सौरव रावल, दलपत रावल, श्रीपाल रावल, शकुंतला देवी, कमला देवी, किरण देवी, गुड्डी, ओमवती, राजवती आदि लोग शामिल थे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े पैमाने पर जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा