‘मेरा अपहरण नहीं हुआ है..मैं खुद लड़के को लेकर भागी हूं’

 थाने में साक्षात् प्रकट हुई लापता गर्ल

 मुजफ्फरपुर। ‘मैं पिछले एक साल से एक लड़के से प्यार करती हूं। अपनी मर्जी से भाग कर शादी किया हैं। मेरे मम्मी-पापा ने जो थाने में केस किया हैं वह सब झूठ है’। लड़की ने बताया कि उसका सागर कुमार के साथ प्रेम चल रहा था, जिसको रिश्ते का रंग देने के लिए अपनी मर्जी से उसके साथ गई और विवाह रचाया है। मुझे पता चला कि उसके पिता ने उसके अपहरण का आरोप लगाकर सागर समेत अन्य के परिजनों पर केस किया है और पूरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। फिर उसने पुलिस के सामने उपस्थित होना मुनासिब समझा।
इतना सुनते ही पुलिस वालों ने लड़की से उसका डिटेल लिया। फिर उसके न्यायिक हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। जहां 164 के बयान में उसने खुद को बालिग बताते हुए प्रेम विवाह किए जाने की बात कही।
14 सितंबर को घर से कॉलेज के लिए निकली ये लड़की जब शाम को नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू की। उसके नहीं मिलने पर 18 सितंबर को उसके पिता ने करजा थाने में बहला-फुसला कर शादी की नीयत से बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए आकाश कुमार, सागर कुमार, मदन कुमार, वरुण कुमार और बाल्मीकि पर केस कर दिया।
बताया जाता है कि छानबीन के दौरान पुलिस ने सागर के पिता लालबाबू पासवान पर दबाव बनाया। इसके बाद पुलिस के सामने लड़की उपस्थित हो गई। इस संबंध में थानेदार कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि लड़की खुद चलकर थाने पर आई है और अपनी मर्जी से सागर से विवाह रचाने की बात कह अपहरण से इंकार कर रही है।

  • Related Posts

    पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर रोया था अक्षत, मानवेंद्र सिंह मर्डर केस में एक और खुलासा
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

    लखनऊ के आशियाना (बंगला बाजार) वाले ‘नीले ड्रम…

    Continue reading
    लॉरेंस का मुखबिर था, इसलिए किया हमला!
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    नई दिल्ली। दिल्ली में हाल ही में एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?