पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर चलाया भाजपा बूथ सदस्यता अभियान

ऋषि तिवारी
नोएडा। बुधवार को देश में प्रखर राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक चिंतक व साहित्यकार के रूप में पहचान बनाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती है उसकी के चलते नोएडा भाजपा ने उनकी जयंती पर हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया। इसी कड़ी में माननीय राज्यसभा में संसद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह नोएडा के बूथ संख्या 64 पर ग्राम चौड़ा सेक्टर 22 पर रहे। उनके साथ जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल भी रहे।

उन्होंने वहाँ क़रीब १०० नये सदस्य बनाये। आज सभी 732 बूथों पर इसी प्रकार सदस्यता अभियान चलाया गया जहां नये सदस्य बनाने का अभियान चलाया गया। इस मौक़े पर अरुण सिंह ने कहा कि पंडित जी ने 60-70 साल पहले जो जीवन दर्शन अपने विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को दिशा दी, वह भारतीय लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम देखने को मिलती है। उनके चिंतन में गांव, गरीब महिला को स्वावलंबन के मार्ग के रूप में अग्रसर करने के लिए सहानुभूति दी है। हर हाथ को काम हो, हर खेत को पानी हो, आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर चढ़े हुए व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे नीचे खड़े हुए व्यक्ति के माध्यम से किया जाना चाहिए। आज हमारी सरकारें समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम कर रही है. बदलता परिवेश सामने है। सदस्यता अभियान का महापर्व है. घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करना है।

आपको बात दें कि नोएडा महानगर में अब तक 74000 से ज़्यादा सदस्य बन चुके है। इस समय नोएडा पक्षिम क्षेत्र में प्रथम स्थान और प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। उनके साथ आज जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, गोपाल गौड़, एस पी चमोली तन्मय शंकर, उमेश यादव, संजय बैसला, तुषार गोयल, आकाश चौहान, साधना शर्मा, परविंदर बैरागी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    तिरुवनंतपुरम : चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार विवादों में हैं।…

    Continue reading
    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    “ तू राजा होगा अपने घर का, ‌…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?