‘140 करोड़ जनता से भीख मांगने आया हूं, मेरे देश को बचा लो’, मंच से गरजे CM केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 मई 2024 को तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद शनिवार को पहली बार सियासी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और बीजेपी सरकार हमला बोला। उन्होंने लोगों से कहा, “आप सब लोगों के बीच वापस लौट कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हमें मिलकर अपने देश को तानाशाही से बचाना है। मैं, अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा. मुझे देश के 140 करोड़ लोगों का समर्थन चाहिए।
प्रधानमंत्री कहते हैं, ‘मैं, भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं. इन्होंने देश के सबसे बड़े चोर, उचक्के, भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया. मैं, उनसे कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो आप मुझसे सीखो.’ पीएम नरेंद्र मोदी ने अब एक नये मिशन की शुरुआत की है। उनका मिशन है, ‘वन नेशन वन लीडर’. एक तय रणीनति के तहत पीएम मोदी इस मिशन को चला रहे हैं. बीजेपी के जितने विरोधी नेता हैं, उन्हें इस रणनीति के तहत निपटा देना चाहते हैं।

‘इनकी नीति सभी को जेल भेजने की है’

बीजेपी सरकार जेल भेजना चाहती है। इन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा।  महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को जेल भेजा। अब ये पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जेल भेजना चाहते हैं। इन्होंने तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के लिए कई मंत्रियों को जेल भेजा. दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित कई मंत्रियों को जेल भेजा. इसी तरह एक एक कर ये सभी को डराना चाहते हैं।

दोस्तों में यही है पीएम मोदी की तानाशाही. इसे पीएम मोदी देश पर थोपना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये संविधान को समाप्त कर देंगे। संविधान को बचाने के लिए अब केंद्र सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने साल 2014 में एक मानदंड तय किए कि 75 साल का कोई भी व्यक्ति पीएम, सीएम और मंत्री नहीं बनेगा. बहुत जल्द वो खुद 75 साल के होने वाले हैं. वो बहुत जल्द पीएम पद से दूर होने वाले हैं. क्या वो अपने बनाए नियमों का पालन करेंगे?

  • Related Posts

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर…

    Continue reading
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’