रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। इसी बीच हलचल तेज हो गई। सियासत गरमाई हुई है। मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट पर वोटिंग के बीच AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया। मुर्शिदाबाद पुलिस ने उन्हें रेजीनगर स्थित पार्टी कार्यालय से हिरासत में लेकर रेजीनगर थाने पहुंची। हुमायूं कबीर के समर्थकों का आरोप है कि उन्हें कॉलर से पकड़कर पुलिस ने खींचते हुए जीप में बैठाया और थाने ले गई।

वहीं असम की नगांव सीट पर भी उप चुनाव हो रहे हैं। बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुरक्षा बलों की 71 कंपनियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा बलों की 37 कंपनियां नंदीग्राम और 34 कंपनियां रेजीनगर में तैनात की गई हैं। इसके अलावा, 15,119 राज्य पुलिस के कर्मियों को तैनात किया गया है।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दोनों सीटों पर कुल बुथों में से 24 प्रतिशत संवेदनशील बूथ हैं। नंदीग्राम में 323 और रेजीनगर में 315 संवेदनशील बूथ हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों और क्विक रिस्पॉन्स टीम में केंद्रीय बल के जवान तैनात रहेंगे। इन दोनों सीटों के सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेब-कास्टिंग भी होगी।

 

वोटिंग से कुछ घंटे पहले बदले गए थाना प्रभारी

 

निर्वाचन आयोग ने ने नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से एक दिन पहले एक थाने के प्रभारी को बदल दिया। मौजूदा प्रभारी अजय कुमार मिश्रा की जगह देबाशीष सरकार को नियुक्त किया गया है। यह बदलाव विपक्षी पार्टियों की निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत के बाद किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मिश्रा सत्तारूढ़ पार्टी के करीबी हैं। अजय कुमार मिश्रा को 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले नंदीग्राम थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया था।

 

नंदीग्राम में चौतरफा मुकाबला

 

बता दें कि उप चुनाव के लिए मंगलवार (आज) को वोट डाले जा रहे हैं। 9 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस, ऋताब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई के बीच चौतरफा मुकाबला होने वाला है। नंदीग्राम से भाजपा की उम्मीदवार हसीरानी रथ हैं। वह स्वर्गीय चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक थे। उनकी 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हत्या कर दी गई थी।

 

रेजीनगर उपचुनाव का हाल

 

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस इस बार नंदीग्राम में चुनाव नहीं लड़ रही है। उनकी उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया था। विधानसभा चुनावों में एजेयूपी उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले की नौदा और रेजीनगर दोनों विधानसभा सीटें जीती थी। बाद में, उन्होंने नौदा सीट अपने पास रखने का फैसला किया, जिसकी वजह से अब रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

 

असम के नगांव विधानसभा सीट का हाल

 

असम के मुस्लिम बहुल लोकसभा क्षेत्र नगांव उपचुनाव की बिसात बिछ चुकी है तथा राजनीतिक दलों ने जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नगांव लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत हासिल कर अपना दायरा बढ़ाना चाहती है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए इसे बरकरार रखने के लिए पूरी दमखम लगाये हुए है। चुनावी मैदान में तीसरी प्रमुख पार्टी एआईयूडीएफ अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

 

 

नगांव विधानसभा सीट पर कौन-कौन प्रत्याशी

 

अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में एआईयूडीएफ के विधायकों की संख्या 16 से घटकर केवल दो रह गई थी। उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें नौ निर्दलीय उम्मीदवार हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा, पूर्व आईएएस अधिकारी और भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा, एआईयूडीएफ के मौजूदा विधायक बदरुद्दीन अजमल शामिल हैं।

तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई ने शिक्षाविद अब्दुल सलाम को उम्मीदवार बनाया था लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी के मूल नाम और चुनाव चिह्न पर रोक लगाए जाने के फैसले के विरोध में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। यह उपचुनाव सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद हो रहा है। वह अब भाजपा के विधायक हैं।

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश