गुंडे मुझ पर हमला कर रहे हैं और पुलिस देख रही है, महुआ मोइत्रा ने वीडियो साझा करके बीजेपी पर साधा निशाना

Mahua Moitra Office Attack : तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ऑफिस पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। टीएमसी सांसद ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें लिखा है कि बीजेपी के ‘गुंडे’ ऑफिस पर हमला कर रहे हैं। मैं बाहर नहीं निकल सकती है। यह स्थिति बंगाल में है। कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने क्षेत्र में भीड़ द्वारा अंडे और पत्थरों से अटैक किए जाने का वीडियो साझा किया है। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। राज्य के डीजीपी से लेकर वह सभी को कॉल कर चुकी हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। भीड़ के पथराव और अंडे फेंकने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकती हैं। बंगाल में यह घटना ऐसे वक्त पर आई है जब कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक दिन पहले ही अंडे फेंकने की घटनाओं पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। महुआ मोइत्रा ने लिखा है कि अभी बीजेपी के गुंडे मुझ पर हमला कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल यह सब देख रही है।
 

महुआ मोइत्रा ने साझा किया वीडियो

 

महुआ मोइत्रा ने एक्स पर साझा किए गए वीडियो में विपक्षी नेताओं को भी टैग किया है। महुआ मोइत्रा इस वीडियो में कह रही है कि देखिए कैसे भीड़ के द्वारा पथराव किया जा रहा है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला है। महुआ मोइत्रा अभी ममता बनर्जी के साथ हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी है। वह बंगाल के कृष्णानगर से सांसद हैं। महुआ मोइत्रा ऑफिस पर अंडे और सब्जियों से हमला करने का आरोप लगाया है। महुआ मोइत्रा टीएमसी की फायरब्रांड नेता हैं।

महुआ मोइत्रा वीडियो में कह रही हैं कि देखिए क्या हो रहा है। पुलिस के देखते हुए, यह बीजेपी की भीड़ है। मैं पिछले एक घंटे से यहां खड़ी हूं। मैंने डीजीपी और बाकी सभी को फोन किया है, लेकिन पुलिस बस बैठकर देख रही है। सीआरपीएफ भी देख रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह मेरा इलाका है। मैं यहां की सांसद हूं। मैं अपने ऑफिस में हूं। मैं यहां से नहीं हटूंगी। कृपया इनके चेहरे देखिए। कल पश्चिम बंगाल सरकार इससे इनकार कर देगी। कोई पुलिस इस पर ध्यान नहीं देगी। कोई कोर्ट इस पर ध्यान नहीं देगा।
सीआरपीएफ देख रही है। बंगाल में अंडे फेंक करने मारने पर जब मंगलवार को हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया था। उसके बाद जेपी के राज्य अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि अंडे फेंकना बीजेपी की संस्कृति नहीं है। भट्टाचार्य ने अंडे फेंकने वाली राजनीति पर साफ बयान देते हुए कहा कि यह बीजेपी द्वारा अपनाया जाने वाला मॉडल नहीं है। इससे दूर रहना चाहिए।
  • Related Posts

    शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर?
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रणवीर सिंह की…

    Continue reading
    एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

    एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने