Mahua Moitra Office Attack : तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ऑफिस पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। टीएमसी सांसद ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें लिखा है कि बीजेपी के ‘गुंडे’ ऑफिस पर हमला कर रहे हैं। मैं बाहर नहीं निकल सकती है। यह स्थिति बंगाल में है। कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने क्षेत्र में भीड़ द्वारा अंडे और पत्थरों से अटैक किए जाने का वीडियो साझा किया है। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। राज्य के डीजीपी से लेकर वह सभी को कॉल कर चुकी हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। भीड़ के पथराव और अंडे फेंकने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकती हैं। बंगाल में यह घटना ऐसे वक्त पर आई है जब कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक दिन पहले ही अंडे फेंकने की घटनाओं पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। महुआ मोइत्रा ने लिखा है कि अभी बीजेपी के गुंडे मुझ पर हमला कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल यह सब देख रही है।
महुआ मोइत्रा ने साझा किया वीडियो
महुआ मोइत्रा ने एक्स पर साझा किए गए वीडियो में विपक्षी नेताओं को भी टैग किया है। महुआ मोइत्रा इस वीडियो में कह रही है कि देखिए कैसे भीड़ के द्वारा पथराव किया जा रहा है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला है। महुआ मोइत्रा अभी ममता बनर्जी के साथ हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी है। वह बंगाल के कृष्णानगर से सांसद हैं। महुआ मोइत्रा ऑफिस पर अंडे और सब्जियों से हमला करने का आरोप लगाया है। महुआ मोइत्रा टीएमसी की फायरब्रांड नेता हैं।

