हिसार की बेटी और भिवानी की बहू प्रियंका सौरभ को मिला ‘सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान’

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मानव रचना यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद में किया सम्मानित

सिवानी मंडी /हिसार/ भिवानी/फरीदाबाद, हरियाणा | देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में हरियाणा की चर्चित लेखिका, कवयित्री एवं स्वतंत्र पत्रकार प्रियंका सौरभ को ‘सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान – 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा मानव रचना यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद के सभागार में प्रदान किया गया।

प्रियंका सौरभ, जो हिसार के गाँव आर्य नगर की बेटी और भिवानी के गाँव बड़वा की बहू हैं, ने अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, पर्यावरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधरता की है। उनका लेखन जनसरोकारों की आवाज़ बन चुका है।

इस आयोजन का सफल संचालन विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा द्वारा किया गया, जो पिछले 10 वर्षों से देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित करता आ रहा है। इस वर्ष का आयोजन 25 मई 2025 को किया गया।

विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा के सचिव श्री राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा, “देवर्षि नारद भारतीय पत्रकारिता के आदर्श माने जाते हैं। आज के संदर्भ में ऐसे पत्रकारों को सम्मानित करना ज़रूरी है, जो निडर होकर समाज की सच्चाइयों को सामने लाते हैं। प्रियंका सौरभ का लेखन इसी विचारधारा को आगे बढ़ाता है।”

सम्मान स्वीकार करते हुए प्रियंका सौरभ ने कहा, “यह सम्मान मेरी कलम का नहीं, उन आवाज़ों का है जिन्हें समाज अक्सर अनसुना कर देता है। मैं प्रयासरत हूँ कि मेरी लेखनी उनके हक और हकीकत को सामने लाती रहे।”

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!