Hindu Muslim Unity : झारखंड में एक जगह ऐसी भी जहां 380 सालों से मुस्लिम उठाते हैं रावण की इष्ट देवी मां चिंतामणि की डोली 

Hindu Muslim Unity : ऐतिहासिक बड़कागांव स्थित मौजा आनी में मुस्लिमों द्वारा की जाती है मां दुर्गा की डोली की अगवानी

जो लोग हिन्दू मुस्लिम को लेकर नफरत का माहौल बनाने में लगे रहते हैं। वे लोग जरा इस खबर को जरूर पढ़ लें। कैसे मुस्लिम हिन्दुओं के पवित्र त्यौहार नवरात्री में न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं बल्कि रावण की इष्ट देवी मां चिंतामणि की डोली उठाते हैं। दरअसल मां दुर्गा की शोभा यात्रा के लिए बांस से डोली बनाई जाती है, इसमें 7 प्रकार के पत्तों से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा को सवार किया जाता है। घर की महिलाओं की साड़ियों से ही डोली सजाई जाती है,  380 सालों से यहां रावण की इष्ट देवी मां चिंतामणि की डोली मुस्लिम उठाते हैं।

झारखंड की राजधानी रांची में हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में शामिल नवरात्री के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने मिसाल पेश की है। दरअसल, यहां एक परंपरा है, जिसके तहत मुस्लिम समाज के लड़के मां दुर्गा की डोली की अगवानी करते हैं। 380 वर्षों से ऐतिहासिक बड़कागांव स्थित मौजा आनी में मुस्लिम भाइयों द्वारा मां दुर्गा की डोली की अगवानी की जाती रही है। युवा बड़कागांव से देवी घर जाने वाले रास्ते के साथ-साथ देवी घर की साफ सफाई भी करते हैं। इसी रास्ते से डोली पर सवार होकर मां दुर्गा की शोभायात्रा निकलती है।

बड़कागांव रियासत के ठाकुर और झारखंड के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने बताया कि देवी घर में दिए जाने वाले बलि के लिए रकसा कोहडा और दुंबा (भेड़) आज भी मुस्लिम समाज के लोग ही लाते हैं. सदियों से मुस्लिम समाज के लोग यहां की पूजा में बढ़-चढ़ कर हिसा लेते हैं। यहां की पूजा में धर्म की बाधाएं खत्म हो जाती हैं।

झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर में बड़कागांव रियासत स्थित शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के वंशजों के घर से यह भव्य मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली जाती है। मां दुर्गा की शोभा यात्रा के लिए बांस से डोली बनाई जाती है। इसमें 7 प्रकार के पत्तों से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा को सवार किया जाता है. घर की महिलाओं की साड़ियों से ही डोली सजाई जाती है. नगाड़े संग घंटे की धुन के साथ शोभायात्रा निकलती है।

380 सालों से चली आ रही इस शोभायात्रा और देवी घर में मां दुर्गा की पूजा में शामिल होने के लिए 51 गांव के लोग पहुंचते हैं। शोभा यात्रा से पहले राज परिवार की कुलदेवी मां चिंतामणि की पूजा होती है. चांदी से बनी मां चिंतामणि की प्रतिमा को भी देवी घर में लाया जाता है, जहां उनकी पूजा होती है।

16 भुजाओं वाली मां चिंतामणि की पूजा बेहद अनोखी और पौराणिक तरीके से होती है. इनकी डोली को नए वस्त्र के बजाय परिवार की महिलाओं की साड़ी से ही सजाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां चिंतामणि को रावण की इष्ट देवी भी कहा जाता है. रावण के संहार के लिए भगवान राम ने भी मां चिंतामणि की पूजा की थी.

  • Related Posts

    इस होली में रंगों से अधिक मानवता को बचाने का संकल्प लें
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    साकेत बिहारी सिन्हा  इस वर्ष जब होली का…

    Continue reading
    होली : क्षमा, प्रेम और मेल-मिलाप का महापर्व
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

    **“होली है गिले-शिकवे मिटाने का, रूठे दिलों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला