हिजाब को देशभर में कानूनन बैन करने के लिए BJP सांसद की मांग

द न्यूज़ 15
लखनऊ। हिजाब विवाद जो की करनाटक के स्कूल से शुरू हुआ, देखते ही देखते यूपी सहित देश के कई राज्यों तक पहुंच चुका है| यूपी के उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि कानून बनाकर देशभर में हिजाब को बैन कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष इस विवाद को यूपी चुनाव में लेकर आया है।
उन्नाव के गदन खेरा प्राथमिक स्कूल में वोट डालने के बाद बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, ”विपक्ष हिजाब मुद्दे को चुनाव में लेकर आया है। यह नियम (यूनिफॉर्म के लिए) कर्नाटक में बनाया गया था, लोगों ने इसके जवाब में (विवाद) किया। लेकिन मैं मानता हूं कि एक कानून बनाकर देशभर में हिजाब को बैन कर देना चाहिए।”
बीजेपी की जीत का दावा करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, ”बीजेपी उन्नाव में सभी 6 सीटें जीतेगी। मैंने जो प्रचार किया है उसके आधार पर कह सकता हूं कि सीएम योगी 2017 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सरकार बनाएंगे। मुझे लगता है कि सीटों की संख्या 350 तक जा सकती है।”
यूपी में बुधवार को 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, राय बरेली, बांदा और फतेहपुर में मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। इस बार बीजेपी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। बसपा और कांग्रेस भी मैदान में हैं। चौथे चरण में 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी हैं। सात चरणों की वोटिंग के बाद 10 मार्च को नतीजों का ऐलान होगा।

Related Posts

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक खत्म हो…

Continue reading
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

आज़ाद भारत में भी 24 जुलाई को मनाया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी