हिजाब विवाद: HC के फैसले पर कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, तालिबान की भी कर चुके हैं तारीफ

द न्यूज 15 
रांची। हिजाब विवाद पर आए कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अदालतों को भाजपा चला रही है। अंसारी ने रांची में कहा कि भाजपा देश में अदालत चला रही है और वह बेवजह समाज में धार्मिक विभाजन पैदा कर रही है।
कोर्ट के फैसले पर अंसारी झारखंड विधानसभा में सदन के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं अदालत के फैसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। हालांकि, ऐसा लगता है कि भाजपा अब अदालत भी चला रही है। यह एक बुरी मिसाल कायम कर रही है।”
तालिबान की भी तारीफ कर चुके हैं इरफान अंसारी : जामताड़ा से दो बार के विधायक इरफान अंसारी झारखंड कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। वह पहले भी अपनी टिप्पणियों से विवादों में आ चुके हैं। पिछले साल अंसारी ने तालिबान की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि तालिबान ने अमेरिका को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर करके अच्छा काम किया है।
HC ने कहा- हिजाब पहनना इस्लाम में आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं : कर्नाटक हाई कोर्ट ने कक्षा में हिजाब पहनने की इजाजत देने की मांग करने वाली याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि हमारी राय है कि मुस्लिम महिलाओं का हिजाब पहनना इस्लाम धर्म में आवश्यक धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है। पीठ ने यह भी कहा कि सरकार के पास पांच फरवरी 2022 के सरकारी आदेश को जारी करने का अधिकार है और इसे अवैध ठहराने का कोई मामला नहीं बनता है। इस आदेश में राज्य सरकार ने उन वस्त्रों को पहनने पर रोक लगा दी थी जिससे स्कूल और कॉलेज में समानता, अखंडता और सार्वजनिक व्यवस्था बाधित होती है।

Related Posts

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी 24 जुलाई को करेगी देशव्यापी…

Continue reading
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे मौन आंदोलन के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

  • By TN15
  • July 24, 2026
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

  • By TN15
  • July 24, 2026
सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि