छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश 70 लाख रुपये की गांजा तस्करी, धमतरी पुलिस के हत्थे चढ़े UP के दो तस्कर

द न्यूज 15 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी की एक और बड़ा मामला फूटा है। धमतरी जिले की पुलिस ने ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 350 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी ट्रक में गांजा लोड कर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। जब्त गांजा की कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

धमतरी एसपी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमतरी के रास्ते एक बड़ी गांजा की तस्करी हो रही है। सूचना पर सिहावा थाना प्रभारी नोहरलाल मंडावी को प्वाइंट दिया गया। 7 मार्च को पेट्रोलिंग पार्टी ने बोराई-सिहावा मार्ग पर ट्रक कमांक UP 70 ET 4025 को जांच के लिए रोका। ड्राइवर पूछताछ में गोलमोल जवाब देने लगा। ट्रक की तलाशी लेने पर 14 बोरियों में 350 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजे को पैकेट में पैकिंग किया गया था। जब्त गांजे की कीमत लगभग 70 लाख रुपये आकी गई है। धमतरी जिले में इतनी बड़ी मात्रा में पहली बार गांजा पकड़ाया है।

गांजा सहित कुल 90 लाख रुपये का माल बरामद : एसपी ने बताया कि ट्रक में शशिकांत कनौजिया (24 वर्ष) निवासी भेलसी थाना बरौत, जिला- प्रयागराज (यूपी) और रामनरेश कनौजिया (43 वर्ष) उतराव, थाना-उतराव, जिला प्रयागराज (यूपी) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गांजा को उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने 350 किलो गांजा, परिवहन में प्रयुक्त ट्रक कीमत लगभग 20 लाख व मोबाइल जब्त किया है। कुल 90 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। आरोपियों पर धारा 20 ( ख ) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Posts

सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह
  • TN15TN15
  • November 23, 2026

सिंगरौली । चक्रवात के कारण सिंगरौली जिले में…

Continue reading
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!
  • TN15TN15
  • November 22, 2026

उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

  • By TN15
  • November 23, 2026
भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

  • By TN15
  • November 23, 2026
श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा