तालाब सफाई की के दौरान हाई ड्रेन बंद, नगर निगम ने खुलवाया ड्रेन

 अनुप जोशी

रानीगंज : रानीगंज के वार्ड संख्या 88 नंबर वार्ड के स्वास्थ्य केंद्र के निकट एक तालाब की सफाई के दौरान तालाब मालिक पर हाई ड्रेन को बंद करने का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत रानीगंज बोरो कार्यालय में किया गया। जिसके बाद बुधवार को रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत काम को रुकवा दिया। इस विषय में मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि शिकायत मिली थी कि तालाब के मालिक द्वारा तालाब की सफाई के नाम पर उसके बगल से जो हाई ड्रेन गया है उसकी मिट्टी डालकर बंद किया जा रहा है। जिससे निकासी व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका थी।

उन्होंने हाई ड्रेन को फिर से पहले की स्थिति में लाने के लिए मिट्टी हटाने का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिस नाली को बंद किया जा रहा था वह अंग्रेजों के जमाने से बनी हुई है और इस क्षेत्र का पूरा पानी इस नाली के जरिए राजा बांध में जाकर गिरता है। इससे पहले क्या हुआ वह नहीं जानते लेकिन उनके रहते किसी भी तालाब को भरने नहीं देंगे मुजम्मिल शहजाद ने कहा कि तालाब के मालिक को कल सभी दस्तावेजों के साथ बोरो कार्यालय आने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि तालाब के साफ-सफाई अच्छी बात है लेकिन किसी भी कीमत पर नाली को बंद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने इस बारे में पुलिस प्रशासन और नगर निगम को पहले से खबर देने के मालिक के दावे पर उन्होंने कहा कि इन्हीं सब बातों की जांच करने के लिए कल उनको बुलाया गया है और वैसे भी पुलिस प्रशासन हो या कॉरपोरेशन कोई भी उनको तालाब की सफाई करने से मना नहीं कर रहा है लेकिन किसी भी कीमत पर नाली को बंद नहीं होने दिया जाएगा।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!