इधर बेटी की डोली उठी, उधर पिता ने ली अंतिम सांस

मुजफ्फरपुर/बंदरा । प्रखंड क्षेत्र के मतलूपुर पंचायत के घोसरामा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां वार्ड नंबर पांच के रहने वाले रामबाबू चौधरी की आकस्मिक मृत्यु हो गई। रविवार रात उनकी छोटी बेटी कुमारी सूर्या की शादी थी। बारात औराई प्रखंड के सहिला, हथौड़ी से आई थी। सभी मांगलिक कार्यक्रम सही तरीके से संपन्न हो गया। सुबह सूर्या की विदाई भी हुई..मगर ईश्वर को कुछ और मंजूर था। बेटी की विदाई के आधे घंटे बाद हीं रामबाबू चौधरी की मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौर गई है. घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उनके दरवाजे पर पहुंच गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बेटी की विदाई के दौरान रामबाबू चौधरी काफी भावुक हो गए, शायद बेटी की विदाई वो सहन नहीं कर पाए और उनकी मौत हो गई। 11 दिसंबर को उनके छोटे बेटे रौशन की भी शादी हुई थी। रामबाबू चौधरी अपने पीछे 4 बेटे और 2 बेटी से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से वो बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे