दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

दिल्ली, नोएडा में मंगलवार, 28 जुलाई की दोपहर जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली और तापमान नीचे गिरा वहीं आम जीवन अस्तव्यस्त हो गया। नोएडा सेक्टर 16 स्थित मेट्रो के पास डिवाइडर का एक हिस्सा गिरने के ट्रैफिक कुछ देर के लिए रुका. हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आवागमन को सुगम बनाने की कोशिशों में लगे रहे. इसके साथ ही नोएडा में सेक्टर 32 में सड़कों पर जलभराव नजर आया। दूसरी ओर दिल्ली में बारिश के चलते शंकर विहार इलाके में NH-8 पर ट्रैफिक जाम लग गया. उधर, भारी बारिश के कारण पंजाबी बाग इलाके में भारी जलभराव हो गया. इसके साथ ही दिल्ली में हनुमान मंदिर रोड पर भी जलभराव की तस्वीरें सामने आईं।

जलभराव खत्म करने के लिए तत्काल प्रभाव से पंप लगाए गए हैं.

 

8:30 बजे तक सफदरजंग में 32.4  मिमी बारिश

 

IMD के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग में कुल 32.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई. इसके बाद रिज में 37.6 मिमी, लोधी रोड में 36.7 मिमी, आया नगर में 4.0 मिमी और पालम में 0.8 मिमी बारिश दर्ज हुई. सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच रिज में 19.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद लोधी रोड में 11.5 मिमी, सफदरजंग में 8.0 मिमी और आया नगर में 3.8 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि इस अवधि के दौरान पालम में कोई बारिश नहीं हुई. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 77 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य से 50 के बीच होने पर उसे ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए