हरियाणा भवन, दिल्ली में डब्ल्यूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अनूप चौधरी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, (विसु)। “सत्यं वद, धर्मं चर”—सत्य बोलो, धर्म का पालन करो। पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता के इसी मूल मंत्र को अपने जीवन का आधार बनाने वाले वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (WJI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी का 25 मार्च 2025 को दुखद निधन हो गया।
दिल्ली स्थित हरियाणा भवन* में उनकी स्मृति में WJI की राष्ट्रीय एवं दिल्ली इकाई द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हरियाणा और दिल्ली के अनेक वरिष्ठ एवं युवा मीडियाकर्मियों ने अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संवेदनात्मक संदेश मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार राजीव जेटली एवं मुकेश वशिष्ठ द्वारा सभा में प्रस्तुत किया गया। श्री जेटली ने बताया कि मुख्यमंत्री ने न केवल अपनी गहन संवेदना व्यक्त की है, बल्कि पत्रकारों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया है।
श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में WJI के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना की विशेष भूमिका रही।
सभा का संचालन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर बीएमएस के दीपेंद्र चाहर, सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी डॉ. महिपाल सिंह, WJI के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय कुमार मन्ना, तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा व महासचिव देवेंद्र तोमर हरियाणा से राष्ट्रीय सचिव विकास सुखीजा, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं दिल्ली से लक्ष्मण इंदौरिया सहित कई गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
स्व. अनूप चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती रानी चौधरी एवं उनकी पुत्री शिवानी ने भी सभा में उनके व्यक्तित्व, सिद्धांतों एवं पारिवारिक मूल्यों को साझा करते हुए भावनात्मक स्मृतियाँ प्रस्तुत कीं। परिवार के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने घोषणा की कि WJI अगला पत्रकारिता पुरस्कार समारोह स्व. अनूप चौधरी की स्मृति में आयोजित करेगा, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    • By TN15
    • August 19, 2026
    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’