लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री जनक राम, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री श्री विक्रम कुंवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अन्य सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत और देशभक्ति गीत के माध्यम से सरदार पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनकी अद्वितीय भूमिका और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदान को सराहा गया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे