मुजफ्फरपुर: अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर भाजपा की संकल्प सभा

मुजफ्फरपुर। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी 29 दिसंबर को कांटी क्षेत्र के पानापुर हाई स्कूल मैदान में एक विशाल संकल्प सभा का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में दस हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल करेंगे, और मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार करेंगे।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्व मंत्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संकल्प सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई। बैठक में शामिल वरिष्ठ नेताओं ने 29 दिसंबर के कार्यक्रम को यादगार बनाने का संकल्प लिया।
पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य के कई वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संकल्प सभा में क्षेत्र के लोगों की बड़ी भागीदारी होगी और पिछले कार्यक्रमों का रिकॉर्ड टूटेगा।
बैठक में पूर्व मुखिया नंद किशोर सिंह, जय किशन कुमार चौहान, मुरारी झा, मोहम्मद शमीम, अजय चौधरी, राम जपु यादव, साजन सहनी, नंदन महतो, रंजीत चौधरी, राजेश कुमार सिंह, अरविंद सिंह, पवन सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीरज कुमार साह, अमन कुमार सिंह, पप्पू गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, राजकुमार शाह, सुधीर कुमार सिंह, प्रभाकर चौधरी सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस संकल्प सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’