ओपिनियन पोल देख लिया, एग्जिट पोल भी आ गए अब रिजल्‍ट से सट्टा बाजार भी !

UP Exit Poll: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव के बाद सट्टा बाजार में भाजपा को 193 से 197 सीटें जीतने का अनुमान था वहीं सपा को 81 से 85 सीटें जीतता मानकर सटोरियों ने दांव लगाया था।

द न्यूज 15 

नई दिल्ली । यूपी विधानसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हो चुके हैं। 7 मार्च की शाम तमाम एग्जिट पोल भी सामने आए जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं एग्जिट पोल के सामने आने के बाद से ही सट्टा बाजार में गरमी दिखाई दे रही है। बता दें कि इस बाजार में भाजपा लोगों की पसंद बनी हुई है। ऐसे में लाखों-करोड़ों रुपये दांव पर लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि सट्टा बाजार में भाजपा को सटोरियों ने 226 से 229 सीटें दी हैं। यानी कि सट्टा बाजार भी यूपी में भाजपा की वापसी मान रहा है। ऐसे में भाजपा पर सट्टा लगाने पर 10 हजार रुपये के बदले 13 हजार रुपये मिलेंगे। हालांकि सपा पर दांव लगाने वालों को अधिक पैसे मिल रहे हैं। गौरतलब है कि सपा पर दांव लगाने पर 3200 रुपये के बदले 10 हजार रुपये की वापसी होगी। बता दें कि सटोरियों ने सपा को 133 से 136 सीटें दी हैं।

सट्टा बाजार में जहां भाजपा और सपा को लेकर तेजी दिखाई दे रही है तो वहीं सटोरियों ने बसपा को नौ से 10 व कांग्रेस को शून्य से तीन सीट जीतने का अनुमान लगाया है। इतना ही नहीं इन पर दांव लगाने वालों की संख्या भी कम ही है। वहीं पांचवें चरण के चुनाव के बाद सट्टा बाजार में भाजपा को 193 से 197 सीटें और सपा को 81 से 85 सीटें जीतता मानकर सटोरियों ने दांव लगाया था।

बता दें कि यूपी में लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा बहुमत पाती दिख रही है। इंडिया टुडे एक्सिस माय के एग्जिट पोल में भाजपा 288 से 326 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं समाजवादी पार्टी को इस पोल में 71 से 101 सीटें मिल रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस की झोली में 1 से 3 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। बसपा को 3 से 9 और अन्य 2 से 3 सीटें पा सकती हैं। इसके अलावा टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा इसमें भी सत्ता हासिल करती दिख रही है। बता दें कि इस एग्जिट पोल में सत्ताधारी भाजपा को 294, सपा 105, बसपा 5, कांग्रेस 1 व अन्य एक सीट हासिल करती दिख रही है।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!