Hasdeo Forest Area : प्रस्तावित कोयला परियोजनाओं के विरोध में खड़ा हुआ बड़ा आंदोलन 

Hasdeo Forest Area : मध्य प्रदेश के फेफड़े कहे जाने वाले वन इकोसिस्टम को है खतरा 

छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र में चल रही प्रस्तावित कोयला खनन परियोजनाओं का स्थानीय एवम प्रदेश भर के आदिवासी विरोध कर रहे हैं। इससे राज्य के ‘फेफड़े’ कहे जाने वाले वन इकोसिस्टम को खतरा है। यह क्षेत्र जैव विविधता में समृद्ध है और हसदेव तथा मांड नदियों के लिए जलग्रहण क्षेत्र (कैचमेंट एरिया) है, जो राज्य के उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों की सिंचाई करते हैं।

यह सर्वविदित है कि राहुल गांधी ने 2015 में पहले लंदन में और बाद में छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र में जाकर कहा था कि जंगल के पेड़ों की कटाई नहीं होगी तथा आदिवासियों की आजीविका पर आंच नहीं आएगी।
लेकिन कांग्रेस सरकार ने राहुल गांधी के विरोध को दरकिनार कर   27 सितंबर को 6  घंटे में दो हजार पेड़ काट दिए गए। अभी ग्यारह सौ हेक्टेयर का जंगल काटा जाना बाकी है।

कुछ महीने पहले  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव (बाबा साहब) ने कहा था कि यदि गोली चलेगी तो सबसे पहले मुझ पर चलेगी। तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि बाबा यदि नहीं चाहेंगे तो, एक डगाल भी नहीं काटी जाएगी। लेकिन अडानी कोल ब्लॉक के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  ने राहुल गांधी की बात मानने से भी इंकार कर दिया है।  नागरिक समाज के जिन लोगों ने छत्तीसगढ़ की सरकार लाई थी वहीं आज भूपेश बघेल के सामने हसदेव अरण्य बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 142 दिनों से बिलासपुर में हसदेव के  आदिवासियों के समर्थन में जो
आंदोलन चल रहा था उसके दो नेताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है, जिसका आज तीसरा दिन है।

दरअसल खनन गतिविधि, विस्थापन और वनों की कटाई के खिलाफ एक दशक से अधिक समय से चले प्रतिरोध के बावजूद कांग्रेस के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने गत छह अप्रैल को हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई और खनन गतिविधि को अंतिम मंजूरी दे दी। यह अंतिम मंजूरी सूरजपुर और सरगुजा जिलों के तहत परसा ओपनकास्ट कोयला खनन परियोजना के लिए भूमि के गैर वन उपयोग के लिए दी गई है।

एक अध्ययन के हवाले से बताया कि वनों के कटाई और खनन से 700 से अधिक लोगों के विस्थापित होने की संभावना होगी और इससे क्षेत्र के आदिवासी समुदायों की स्वतंत्रता और उनकी आजीविका को खतरा है। परसा कोयला ब्लॉक राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को आवंटित किया गया है, जबकि अडाणी एंटरप्राइजेज को माइन डेवलेपर और ऑपरेटर की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। विरोध प्रदर्शन के तहत आदिवासी परिवार पेड़ों की सुरक्षा करने के लिए शिफ्टवार तरीके से जंगलों में डेरा डाले हुए हैं। छह अप्रैल को कटाई को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र की महिलाओं ने पेड़ों को गले लगा लिया, जिसने चिपको आंदोलन की यादों को ताजा कर दिया है।

  • Related Posts

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

    Continue reading
    वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह