Hariyana Politics : आदमपुर की सीट जीते तो 2024 में हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार

आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा हिसार के आदमपुर के क्रांति चौक से शुरू हुई। रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की जमकर प्रशंसा की। आदमपुर की सीट जीते तो 2024 में हरियाणा में भी बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार, केजरीवाल ने भरी हुंकार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को हरियाणा के आदमपुर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने के बाद आदमपुर मंडी में एक रैली को संबोधित किया।

केजरीवाल दो दिवसीय दौर पर बुधवार को हरियाणा पहुंचे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके साथ हैं। आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा हिसार के आदमपुर के क्रांति चौक से शुरू हुई। रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पहली बार अगर अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी ने पहली बार किसी देश में जाकर स्कूल देखे हैं तो वह केजरीवाल के स्कूल हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल एक ही आदमी है जो 24 घंटे बिजली और मुफ्त बिजली दे सकता है तो वह सिर्फ केजरीवाल है। केजरीवाल ने कहा कि 2019  में पंजाब में लोकसभा  की हमारी एक ही सीट आई थी आज 2022  में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि मैं यह वादा करता हूं कि आप 2022  मे आम आदमी पार्टी को आदमपुर की सीट जिता दें मैं आपसे वादा करता हूं कि 2024  में हरियाणा में आप की सरकार होगी।

हरियाणा विधानसभा से विधायक के तोैर पर कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है, जिसके मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री का हिसार दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। आदमपुर सीट का बिश्नोई का गढ़ माना जाता है। इसके अलावा हरियाणा में पंचायत चुनाव भी होने हैं। केजरीवाल ने बुधवार को हिसार से अपनी पार्टी के मेक इंडिया नंबर अभियान की शुरुआत की।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष और सिरसा जिले के पार्टी प्रभारी सत्येंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे। आप में शामिल होने के बाद सिंह ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हैं और आदमपुर के विकास के लिए काम करेंगे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!