International Relation : नई ऊंचाई छुएंगे भारत-बांग्लादेश के रिश्ते, आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी ने शेख हसीना से मांगा इस्तीफा

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारत ने शेख हसीना का जोरदार स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मादी ने कहा कि भारत की पड़ोसी पहले नीति के तहत बांग्लादेश एक प्रमुख भागीदार रहा है। हम आपसी सहयोग से दोनों देशों के लोगों की आजीविका में निरंतर सुधार कर रहे हैं। हमने आईटी, अंतरिक्ष और न्यूक्लियर एनर्जी समेत तमाम सेक्टरों की ओर कदम बढ़ाए हैं। अगले 25 वर्षांे में भारत-बांग्लादेश संबंध नई ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी और शेख हसीना की आतंकवाद, कट्टरवाद और जलवायु परिवर्तन समेत वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पीएम ने कहा कि यह जरूरी है कि हम एक साथ उन ताकतों का सामना करें जो हमारे खिलाफ हैं।

इससे पहले सोमवार को दिल्ली पहुंची शेख हसीना का कपड़ा और रेल राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने स्वागत किया। उन्होंने द्विक्षीय हित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की और दिल्ली में एक प्रमुख तीर्थस्थल पर्यटक आकर्षण निजामुद्दीन औलिया दरगाह का दौरा किया। पीएम मोदी गत साल बांग्लादेश की आजादी के 50वें वर्ष के मौके पर बांग्लादेश पहुंचे थे। उसके बाद शेख हसीना की यह पहली भारत यात्रा है। पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 वर्षांे में भारत-बांग्लादेश संबंध नई ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे। इस दौरान शेख हसीना ने कहा कि अगले 25 वर्ष के लिए मैं अमृत काल की नई सुबह के लिए शुभकामनाएं देती हूं और आत्मनिर्भर भारत के साथ बांग्लादेश विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को प्राप्त कर आगे बढ़ रहा है।

पीएम नरेन्द्र मादी ने शेक हसीना के साथ एक संयुक्त बयान जारी किया। कहा, 54 नदियां भारत-बांग्लादेश सीमा से होकर बहती हैं जो दोनों देशों के लोगों की आजीविका से जुड़ी हैं। आज हमने कुशियारा नदी के जल बंटवारे के संबंध में एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। बता दें कि कुशियारा नदी जल बंटवारे से दक्षिण असम और बांग्लादेश का सिलहट क्षेत्र लाभान्वित होगा। पीए मोदी ने कहा कि भारत पड़ोसी पहले नीति के तहत बांग्लादेश एक प्रमुख भागीदार रहा है। भारत और बांग्लादेश ने भूमि और समुद्री सीमा सीमांकन, सुरक्षा और संपर्क समेत कई क्षेत्रों में ठोस परिणाम प्राप्त किये हैं।

 

  • Related Posts

    लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन  
    • TN15TN15
    • July 27, 2026

    लोकसभा में सोमवार को पेपर लीक पर रोक…

    Continue reading
    अब गडकरी का नंबर! मैदान में आए केजरीवाल!
    • TN15TN15
    • July 27, 2026

    पेपर लीक और नीट में अव्यवस्थाओं के मुद्दे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

    • By TN15
    • July 27, 2026
    बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

    Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

    • By TN15
    • July 27, 2026
    Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

    अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

    • By TN15
    • July 27, 2026
    अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

    जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

    • By TN15
    • July 27, 2026
    जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

    दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

    • By TN15
    • July 27, 2026
    दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

    लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र

    • By TN15
    • July 27, 2026
    लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र