Hariyana : पानीपत में सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

हरियाणा के पानीपत में बड़ा हादसा हो गया। तहसील कैंप में राधा फैक्टरी के पास गुरुवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण पूरा घर आग की चपेट में आ गया। उस वक्त घर के अंदर पति-पत्नी और चार बच्चे मौजूद थे। हादसे में पूरा परिवार जलकर राख हो गया। मौके पर तत्काल पुलिस प्रशासन पहुंच गया। अधिकारी छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। किसीको घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार गांव बिचपड़ी की गली नंबर चार में यह हादसा हुआ था।

इस आग में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दंपत्ति समेत उनकी दो बेटी और दो बेटे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार जिस वक्त गैस सिलेंडर मे आग लगी, वह खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे।   आग इतनी तेजी से फैलीि क उन्हें अंदर  से बाहर निकलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला। जब तक पड़ोसी वहां पहुंचे तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच कर रही है। मृतकों में पति-पत्नी और ४ बच्चे थे। हादसे में अब्दुल (42) अफरोज (40) उनकी दो बेटियां रेशमा (20) और इशरत (17) जलकर राख हो गये। दंपति के दो बेटों अब्दुल (12) की भी सिलेंडर ब्लास्ट में मौत हो गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें अंदर से बाहर निकलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला। जब तक पड़ोसी वहां पहुंचे, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच कर रही है। मृतकों में पति-पत्नी और 4 बच्चे थे। हादसे में अब्दुल (42 साल), अफरोज (40 साल), उनकी दो बेटियों रेशमा (20) और इशरत (17 साल) जलकर राख हो गए। दंपति के दो बेटों अब्दुल (12 ) और अकफान (10 साल) की भी सिलेंडर ब्लास्ट में मौत हो गयी।

  • Related Posts

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी