हरियाली युवा संगठन द्वारा सेल्फी विद मदर मुहिम के तहत `मेरी पहचान आपसे’ बेस्ट सेल्फी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

इंद्री (सुनील शर्मा)
इंद्री के गांव गांधी नगर में हरियाली युवा संगठन द्वारा सेल्फी विद मदर मुहिम के तहत मेरी पहचान आपसे बेस्ट सेल्फी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन सुमित मढ़ान एवं समाज सेविका कोमल रानी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की । प्रतियोगिता के विजेताओं व समाज सेवा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाली युवा संगठन पदाधिकारी केहर सिंह व रवि ने की ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सुमित मढ़ान ने कहा कि मां के प्रेम के आगे सृष्टि भी नतमस्तक है। ऐसे में मां के प्रेम की तुलना किसी से नहीं की जा सकती और मां का दर्जा ईश्वर से भी बड़ा है। ऐसी प्रतियोगिताएं एवं आयोजन मां के प्रति प्रेम व आदर भाव को बढ़ाते हैं। संगठन द्वारा चलाई गई मुहिम सराहनीय है । कोमल रानी ने कहा कि मां की ममता का कोई मोल नहीं है।
हरियाली युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सूरजभान बुटानखेड़ी ने बताया कि सेल्फी विद मुहिम का उद्देश्य मां के प्रति बच्चों में प्रेम भावना को जीवंत रखना है। प्रतियोगिता के लिए रखी शर्तों एवं नियमानुसार विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण की हरियाली बढ़ाने को हजार से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण किया है। इस मौके पर सुनीता, साक्षी, अनीता, समाज सेवी रवि कुमार, विजय कुमार, हरिदास, काजल, पवन कुमार,रीटा, लक्ष्मी, जसपाल, इशिका, खुशप्रीत, प्रीति, शीला व अंजू को सम्मानित किया गया है ।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!