हरभजन-पीटरसन को भी नोएडा के इस लड़के से हुआ प्यार, रोजाना 10 KM दौड़ ऐसे करता है आर्मी की तैयारी, मां अस्पताल में भर्ती

 नोएडा के प्रदीप मेहरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जानकारी मिलती है कि वह रोजाना अपनी नौकरी से घर तक 10 किलोमीटर दौड़ कर जाता है। क्योंकि वह आर्मी की तैयारी के साथ-साथ बीमार मां के लिए नौकरी भी कर रहा है। इस पर हरभजन सिंह और केविन पीटरसन ने भी रिएक्ट किया है।

द न्यूज 15  

नई दिल्ली। सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा प्लेटफॉर्म है जो पल भर में ही किसी को मशहूर कर देता है। हाल ही में कच्चा बादाम फेमस हुआ था उसके बाद सोशल मीडिया पर नोएडा के प्रदीप मेहरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शनिवार रात फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने बनाया था और रविवार शाम इसे शेयर किया। इस वीडियो में दिख रहा प्रदीप मेहरा रोजाना सेक्टर-16 से बरोला तक भाग कर अपने घर जाता है।
विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि, रात में इस तरह इस बच्चे के दौड़ने की वजह जानोगे तो आपको भी इससे प्यार हो जाएगा। ऐसा ही कुछ हो रहा है, इस वक्त पूरी दुनिया से इस बच्चे के लिए कमेंट आ रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन को भी इस लड़के से प्यार हो गया है।
हरभजन सिंह ने सोमवार को यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि,’चैम्पियंस इसी तरह बनते हैं, फिर चाहे वो स्पोर्टस फील्ड पर हो या फिर ज़िंदगी में। वह एक विजेता ही साबित होगा। थैंक्यू विनोद इसे शेयर करने के लिए। बिल्कुल ये गोल्ड है।’ वहीं केविन पीटरसन ने भी प्रदीप के लिए लिखा, ‘What a Guy! यह वीडियो सोमवार की सुबह देखने से आपका दिन बन जाएगा।’

Related Posts

आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

आगरा में ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी…

Continue reading
Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

दिल्ली में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम