गुरुग्राम डकैती मामला : कोर्ट ने पूर्व पुलिस कमिश्नर की संलिप्तता की जताई आशंका, IPS धीरज सेतिया की याचिका फिर खारिज

द न्यूज 15 

गुरुग्राम। गुरुग्राम की एक स्थानीय अदालत ने जिले में पिछले साल हुई करोड़ों रुपयों की डकैती के मामले में गुरुग्राम के तत्कालीन पुलिस आयुक्त की संभावित संलिप्तता होने की आशंका जताई है। कोर्ट ने निलंबित आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया (IPS Officer Dheeraj Setia) की अग्रिम जमानत अर्जी सोमवार को तीसरी बार खारिज कर दी। सेतिया करोड़ों रुपयों की डकैती के इस मामले में संलिप्तता के आरोपी हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत की अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा यह पूरी की पूरी अवैध कवायद गुरुग्राम के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर और याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिकारी या अन्य किसी पुलिस अधिकारी की संलिप्तता में अंजाम दी गई है या नहीं, इसका पता उस वक्त तक नहीं लगाया जा सकता है, जब तक कि याचिकाकर्ता से हिरासत में पूछताछ ना कर ली जाए। अदालत ने कहा कि गुरुग्राम के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ने ऑफिशियल ऑर्डर पास किया था, जिसके कारण याचिकाकर्ता को डीसीपी (क्राइम) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अदालत ने यह भी सवाल किया कि क्या आईपीएस अधिकारी को दोहरा प्रभार सौंपने से पहले गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर ने योग्यता और सत्यनिष्ठा की जांच की थी?
बता दें कि, डकैती की यह घटना 04 अगस्त 2021 की है, जब लगरपुरिया गैंग के सदस्यों ने एक फ्लैट में चल रही निजी कंपनी के दफ्तर में घुसकर वहां रखी करोड़ों रुपये की नकदी लूट ली थी। आरोपी वहां से करोड़ों रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, यह चोरी करीब 30-40 करोड़ रुपये की हो सकती है।
चोरी के मामले में मुख्य आरोपी डॉ. सचिन्द्र जैन नवल ने आरोप लगाया था कि उसने सेतिया को सोना व नकदी के साथ और ढाई करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर में देकर मामले को रफा-दफा कर दिया था। सेतिया तब गुरुग्राम डीसीपी के पद पर तैनात थे। हालांकि नवल के मुताबिक सेतिया ने बाद में पैसे और सोना लौटा दिया था, लेकिन कुछ हजार डॉलर अपने पास रख लिए थे।

Related Posts

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

Continue reading
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी