गन फैक्ट्री का उद्भभेदन, भारी मात्रा में हथियार के साथ चार गिरफ्तार

भारी मात्रा में कारतूस, अर्धनिर्मित हथियार एंव हथियार निर्माण कार्य के उपकरण बरामद

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एवं एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देशानुसार पलनवा थाना क्षेत्र में एक अवैध गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। एसपी ने बताया कि रक्सौल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें रामगढवा, भेलाही, रक्सौल थाने को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने लागातार 12 घंटे तक ऑपरेशन किया और जो गन फैक्ट्री है उसको खोज निकाला। वहां से हथियार बनाने की कई सारी मशीनें, उपकरण के साथ साथ भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित हथियार, भारी संख्या में कारतूस और कई सारे पिस्टल और कारबाइन भी बरामद किए गए। छापामारी के क्रम में इस गन फैक्ट्री का संचालन कर रहे राजेश्वर सिंह, मास्टर माइंड पंकज सिंह को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ के क्रम में आय तत्वों के आधार पर दो और विशेष टीम गठन कर उन्हें छपरा और मुंगेर भेजा गया। जहां से गन फैक्ट्री का संचालन में शामिल दो और मास्टर माइंड अमिताभ शर्मा को छपरा से मास्टर ट्रेनर नैयर आलम को मुंगेर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अमिताभ शर्मा के निशानदेही पर एक कारावाइन, पिस्टल, कारतूस भी बरामद किया गया है। अब तक के जांच पड़ताल में और पूछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि पंकज सिंह राजेश्वर सिंह घर में मुर्गी फार्म के आड़ में ये पूरा गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। जबकि छपरा से गिरफ्तार अमिताभ शर्मा और मुंगेर से गिरफ्तार मोहम्द नौयर आलम मास्टर ट्रेनर और मुख्य टेक्निसियन के रुप में काम करते थे। साथ ही आवश्यकतानुसार दक्ष मैन पावर की सप्लायर भी करते थे। इस प्रकार पूरे मामले मे मोतिहारी पुलिस बड़े नेटवर्क हथियार बनाने और उसके सप्लाई करने के धंधे को ध्वस्त किया है। फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंकज स्थापित करते हुए अग्रतर अनुसंधान जारी है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला