द्वारका में नाला निर्माण और रखरखाव में भारी लापरवाही, रणबीर सिंह सोलंकी ने डीडीए अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की

नई दिल्ली । द्वारका सेक्टर-2 में सीएनजी पंप के पास सर्विस रोड से सटे नाले के निर्माण और रखरखाव में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। यह कार्य दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा नियुक्त ठेकेदारों ने कुछ महीने पहले पूरा किया था, जो अब पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

स्थानीय निवासियों और मधु विहार आरडब्ल्यूए का आरोप है कि ठेकेदारों ने नाले का निर्माण और रखरखाव तय मानकों के अनुसार नहीं किया। नाले की सफाई के बिना ही स्लैब डालकर उसे ढक दिया गया, जिसके कारण नाला जाम हो गया है और स्लैब टूटने लगे हैं। इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने डीडीए पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनहित के कार्यों को गंभीरता से नहीं लेते, जिसके कारण ऐसी समस्याएं पैदा हो रही हैं।

सोलंकी ने डीडीए के उपाध्यक्ष, मुख्य अभियंता, दिल्ली के उपराज्यपाल, विकास मंत्री और मुख्यमंत्री से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने मानसून से पहले नाले की स्थिति सुधारकर नागरिकों को राहत देने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना…

    Continue reading
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’