राजा हत्याकांड के बाद तो जैसे दूल्हों की शामत आ गई है। अब एक मामला तेलंगाना के कुरनूल जिले का सामने आया है। एक चौंकाने वाली घटना में शादी के मात्र 30 दिन बाद एक नवविवाहित पुरुष, तेजेश्वर (32 वर्ष), की कथित तौर पर उसकी पत्नी ऐश्वर्या, सास सुजाता, और ऐश्वर्या के प्रेमी, एक बैंक कर्मचारी, तिरुमाला राव, द्वारा हत्या कर दी गई। यह घटना 17 जून 2025 को हुई, जब तेजेश्वर को 10 एकड़ जमीन का सर्वे करने के बहाने बुलाया गया, और गाड़ी में चाकुओं से हमला कर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को कुरनूल के पनयम मंडल के सुगालिमेट्टु के पास फेंक दिया गया।
पुलिस जांच में पता चला कि ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता दोनों का तिरुमाला राव के साथ अवैध संबंध था। ऐश्वर्या ने शादी के बाद तिरुमाला से 2,000 से अधिक फोन कॉल किए थे। हत्या का मकसद तेजेश्वर की संपत्ति हड़पना और उनके रिश्ते में बाधा हटाना था। ऐश्वर्या और सुजाता को हिरासत में लिया गया है, जबकि तिरुमाला राव और उसके द्वारा कथित तौर पर नियुक्त सुपारी किलर फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








