Greater Noida News : किसान सभा ने किया 22 जनवरी को प्राधिकरण पर आंदोलन का ऐलान

किसान सभा करेगी 10 जनवरी को जेवर टोल को फ्री करने का आंदोलन

अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुध नगर की जिला कमेटी की बैठक किसान सभा के जैतपुर ऑफिस में आयोजित हुई। मीटिंग की अध्यक्षता बाबा नेतराम ने की। किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने 26 दिसंबर को प्राधिकरण बोर्ड से पास हुए प्रस्तावों के संबंध में उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया जगबीर नंबरदार ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा और प्राधिकरण के बीच 12 सितंबर को समझौता हुआ था जिसको लिखित में अंतिम रूप 16 सितंबर को दिया गया था समझौते के अनुसार 10% आबादी प्लाट, नई खरीद से प्रभावित किसानों को 20% विकसित प्लाट एवं रोजगार, भूमिहीनों को वेंडिंग जोन में आरक्षण के लाभ दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। 10% आबादी प्लाट एवं प्रोजेक्ट अफेक्टेड फैमिली के प्रस्ताव को शासन स्तर पर अनुमोदन के लिए भेजा गया है।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकरण को अपने वादे के अनुसार 31 अक्टूबर तक बोर्ड बैठक से उक्त प्रस्ताव पास करने थे परंतु प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक दो महीने लेट कर दी आम चुनाव में केवल 2 महीने बचे हैं आम चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं है इसलिए प्राधिकरण को 10% आबादी प्लाट के अनुमोदन के लिए 21 जनवरी तक का समय दिया जाता है यदि प्राधिकरण ने प्रस्ताव का अनुमोदन शासन से नहीं कराया तो किसान सभा प्राधिकरण का अनिश्चितकाल के लिए घेराव करेगी। किसान सभा के युवा नेता प्रशांत भाटी ने जेवर टोल को किसानों के लिए फ्री करने के वास्ते आंदोलन करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पास कर दिया, जेवर टोल का आंदोलन 10 जनवरी को किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में किसान जेवर टोल का घेराव करेंगे। 10 जनवरी को एवं 22 जनवरी को प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन घेराव के लिए किसान सभा गांवों में जाकर तैयारी करेगी। इसी सिलसिले में घोड़ी गांव में कल सुबह 10:00 बजे बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

किसान सभा ने सर्वसम्मति उक्त प्रस्ताव पास किए हैं। आज किसान सभा की जिला कमेटी की मीटिंग में मोनू मुखिया सतीश यादव सुरेंद्र भाटी नितिन प्रधान अजब सिंह नेताजी टीकम नागर भगत सिंह चेची, संदीप भाटी, रंगीलाल भाटी नितिन चौहान राकेश भाटी मनवीर भाटी भोजराज रावल सरदार सिंह मुकेश महेंद्र सिंह संजय नागर राजवीर सिंह विकास यादव बादल यादव गबरी मुखिया सतीश गोस्वामी भोला यादव धीरज भाटी सुरेश यादव महेश चंद्र प्रजापति रवि प्रजापति शेखर प्रजापति चरण सिंह मदन सिंह दयानंद गजेंद्र प्रमोद पदम सिंह रविंद्र टीटू भाटी प्रदीप यादव नरेंद्र यादव दिनेश यादव संजय यादव अशोक भाटी बरौंडा प्रशांत भाटी शिशांत भाटी मोहित नागर मुकेश खेड़ी अजब सिंह भाटी देवेंद्र यादव एमपी यादव बाबा संतराम अमित भाटी सुरेंद्र यादव सरजीत सिंह यादव निरंकार सिंह प्रधान जगबीर नंबरदार सतबीर यादव हेमराज सरोज देवी आशा देवी गीता पूनम जोगेंद्री, ईश्वर, कालीचरण, निशांत रावल, डॉक्टर फकीरचंद संदीप भाटी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading
    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    “संस्कृत और युवा पीढ़ी” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए