ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन का प्रस्तावित धरना स्थगित, श्रम विभाग ने जारी किए वेतन भुगतान के आदेश

ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन, गौतम बुद्ध नगर, सम्बद्ध सीटू ने आज जारी विज्ञप्ति में बताया कि 25 मई 2026 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय अपर श्रमायुक्त, गौतम बुद्ध नगर द्वारा श्रमिकों के बकाया वेतन भुगतान के आदेश जारी करने के बाद लिया गया।

पृष्ठभूमि:
1. न्यायालय का आदेश: औद्योगिक न्यायाधिकरण-5, मेरठ द्वारा दिनांक 29.05.2018 को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विरुद्ध पारित अवार्ड को इलाहाबाद उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय ने भी यथावत रखा। उच्चतम न्यायालय ने दिनांक 05.05.2025 को प्राधिकरण की एस.एल.पी. खारिज कर दी। 2. बकाया राशि: अवार्ड के तहत दिनांक 31.01.2000 से 20.12.2023 तक के वेतन व अन्य देयों की कुल धनराशि 46,36,80,000/- रुपये ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 07.08.2025 व 01.09.2025 को श्रम-आयुक्त कार्यालय में जमा कर दी गई थी। 3. भुगतान में विलम्ब: श्रमिकों द्वारा 19.09.2025 को सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद 8 माह तक भुगतान नहीं किया गया। प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन के बाद भी टालमटोल की जा रही थी।
आंदोलन की चेतावनी व समाधान:
भुगतान न होने से क्षुब्ध होकर यूनियन ने 25 मई 2026 से अपर श्रम-आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-3 नोएडा पर परिवार सहित अनिश्चितकालीन धरने का नोटिस दिया था। यूनियन के नोटिस के बाद अपर श्रमायुक्त द्वारा कई दौर की वार्ताएं की गईं।

वार्ता के उपरान्त उप श्रमायुक्त, उ0प्र0, गौतमबुद्धनगर द्वारा भुगतान आदेश पारित कर दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वसूली प्रमाण पत्र संख्या 266-268/नोएडा/अवार्ड दिनांक 04.01.2024 से प्राप्त धनराशि 46,36,80,000/- रुपये सम्बन्धित श्रमिकों के बैंक खातों में तत्काल भुगतान की जाए।

यूनियन का बयान:
यूनियन के अध्यक्ष टीकम सिंह व महामंत्री रामकिशन ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा भुगतान आदेश जारी होने के बाद 25.05.2026 से प्रस्तावित धरना व गांधीवादी अहिंसापूर्ण आन्दोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भुगतान में अनावश्यक विलम्ब किया गया तो यूनियन पुनः आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।

सीटू गौतम बुद्ध नगर के जिला सचिव कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के माली व सफाई कर्मचारियों ने सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक 25 साल एकजुटता के साथ बहादुरीपूर्ण संघर्ष किया है। यह जीत मजदूर वर्ग की एकता की जीत है। सीटू की ओर से सभी संघर्षरत साथियों को क्रांतिकारी बधाई।

  • Related Posts

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    ऋषी तिवारी दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर शनिवार…

    Continue reading
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे