श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में वार्षिक दिवस और पुरस्कार-वितरण समारोह

नई दिल्ली । श्यामलाल कॉलेज (सांध्य), दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने 56वें वार्षिक दिवस और पुरस्कार- वितरण समारोह का भव्य आयोजन कॉलेज परिसर में किया। यह समारोह न केवल महाविद्यालयी शैक्षणिक उत्कृष्टता का उत्सव था, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और उससे निर्मित समग्र शिक्षा परिदृश्य की दिशा – दशा का सशक्त प्रतिबिंब भी रहा।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने समारोह की शोभा बढ़ाई।मुख्य अतिथि ने कॉलेज की शैक्षणिक परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था केवल ज्ञान प्रदान नहीं करती,बल्कि मूल्य- निष्ठित समाज के निर्माण की दिशा की ओर अग्रसर करती है।ऐसी संस्थाएं युवा सोच को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं,जिसकी तरफ हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी इशारा करते हैं।उन्होंने भारत के नौजवानों की जागरूकता,उनकी कार्य – कुशलता को देश की जरूरत बताया।उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए नवप्रवर्तन, नए विचार और नवनेतृत्व को आधार मानते हुए कहा कि हमें सभी क्षेत्रों की तरफ अपनी सोच को आगे बढ़ाना है।सामाजिक सौहार्द के लिए हमें मिलकर काम करना होगा।उन्होंने अंत में सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।उन्होंने मुख्य अतिथि को धन्यवाद देते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन की तारीफ की और अपने मधुर स्वर में “बाकी सब तो ठीक ठाक है” गीत का गायन किया। उन्होंने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) के प्रिंसिपल के साथ छात्रों के अकादमिक समर्पण और सांस्कृतिक सक्रियता की भी प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डीन ऑफ कॉलेजेज़, दिल्ली विश्वविद्यालय प्रो. बलराम पाणी ने कॉलेज के प्रिंसिपल साहब की महती भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि पुरस्कार आपकी प्रतिभा का सम्मान है।उन्होंने इस संस्थान की नवाचार, शोध और समावेशिता को बढ़ावा देने वाली नीतियों की प्रशंसा की।

इस आयोजन में दिल्ली की शाहदरा विधानसभा सीट के वर्तमान विधायक जितेंद्र महाजन के साथ शासी निकाय के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह ने अपने स्वागत वक्तव्य में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए शासी निकाय अध्यक्ष सविता गुप्ता जी के मार्गदर्शन के प्रति धन्यवाद देते हुए शैक्षणिक वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों,शोध के विविध पहलुओं,डिजिटल नवाचारों, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों तथा सामाजिक उत्तरदायित्व अभियानों का समग्र विवरण परिलक्षित होता है।उन्होंने महाविद्यालय की सभी समितियों के साथ सभी विभागों के शिक्षकों ,नॉन टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थियों के प्रति उनके सतत सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की अध्यक्ष सविता गुप्ता के प्रतिनिधि के रूप में आए हिमांशु गुप्ता जी ने कहा कि यह दिन आपकी उपलब्धि को सामने लाने का दिन है।इस दिन से आपके कैरियर की तरफ का रास्ता खुल जाता है।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. आदित्य पी. त्रिपाठी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।उनके कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

यह आयोजन केवल एकेडमिक पुरस्कारों का वितरण नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेरणा,स्वीकृति और उत्सव का संगम रहा,जो हमारी भारतीय परंपरा और नवाचार के समन्वय से शिक्षा को जीवन दर्शन में रूपांतरित करते का प्रयास करता है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना