श्रीसनातन धर्म रामलीला समिति का 3 अक्टूबर से भव्य मंचन, 6 को निकलेगी राम बारात

ऋषि तिवारी
नोएडा। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा 3 अक्टूबर से सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के रामलीला ग्राउंड में भव्य मंच पर रामलीला का आयोजन किया जायेगा जिसकी जानकारी देने के लिए आयोजित एक प्रेस वार्ता की गई है। महासचिव संजय बाली ने बताया कि नोएडावासियों के सार्थक प्रयास से श्री सनातन धर्म रामलीला इस वर्ष 39वें वर्ष में प्रवेश किया। भक्तों ने अपना आशीर्वाद दिया और इस बार भी भव्य आयोजन करने के लिए श्री सनातन धर्म रामलीला समिति तैयार है। उन्होंने बताया कि इस बार डबल स्टोरी भव्य मंच बनाया गया है। जहां 45 कलाकारों की टीम 3 अक्टूबर से रामलीला मंचन करेगी। रामलीला का मंचन 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक होगा। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को राम बारात पूर्व की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ निकाली जायेगी।

महासचिव संजय बाली ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली एवं मुंबई के प्रसिद्ध टीवी व फिल्मी कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन किया जायेगा। 12 अक्टूबर को दशहरा के दिन रावण, कुम्भकरण, मेधनाध के पुतलों का दहन होगा और अगले दिन 13 अक्टूबर को भरत मिलाप के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया के साथ इस वर्ष लीला का विश्राम होगा।
उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन का शुभारंभ 3 अक्टूबर को सायं 7 बजे गणेश पूजन के साथ प्रारंभ होगा। जिसमें संस्था के मुख्य संरक्षक सांसद डा महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, पूर्व अध्यक्ष महिला अयोग विमला बाथम, अध्यक्ष कृषि अनुसंधान परिषद कैन्टन विकास गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया