रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की महारैली

ऋषि तिवारी
नई ​दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है और सभी दल अपने-अपने तरीकों से चुनाव प्रचार के अभियान में लग गए है और वही रविवार को विपक्षी दलों के I.N.D.I.A अलायंस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा रैली का आयोजन किया है। इसमें विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। विपक्षी गठबंधन ने इस रैली को ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ नाम दिया है। इस रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल हैं।

बता दे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ महा रैली हुई जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा सहित इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया और देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।

 

अखिलेश यादव ने कहा!

 

अखिलेश यादव ने कहा है कि रैली के आयोजन के लिए आप के नेताओं का धन्यवाद। आज हम दिल्ली आए है और दिल्ली वाले बाहर गए हैं। ये समझ लेना हमसब एक साथ आ रहे हैं और दिल्ली वाले हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। अगर 400 सीट आ रही है तो आप से घबराहट क्यों है, क्यों केजरीवाल और सोरेन को जेल भेजा है। हम अगर आने वाले का स्वागत करते हैं तो धूम-धाम से विदाई भी करते है ,पूरी दुनिया में भारत का नाम खराब किया है।

 

भाजपा पर राहुल गांधी ने कहा !

 

रैली में राहुल गांधी ने कहा है कि आज केजरीवाल जी और सोरेन जी का नही नाम लेना चाहता हूं, क्यूंकि हम दिल से साथ मे हैं। राहुल ने कहा कि हमारे सारे एकाउंट बैन कर दिए गए, नेताओं को खरीदा जाता है, नेताओं को जेल में डाल जाता है। ये मैच फिक्सिंग मोदी जी अकेले नहीं कर रहे हैं जिनके साथ 2-3 अरबपति भी है। जनता के हाथ से अधिकार छीनने के ये किया जा रहा है, जिस दिन संविधान खत्म हो जाएगा उस दिन देश नहीं बचेगा। अगर हिंदुस्तान में मैच फिक्सिंग के चुनाव बीजेपी जीती और संविधान बदला तो पूरा देश जल जाएगा। ये देश बचाने वाला चुनाव है।

 

उद्धव ठाकरे ने कहा देश में मिली-जुली सरकार की जरूरत

 

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई विपक्षी गठबंधन की रैली में शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे गठबंधन सरकार पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति और पार्टी की सरकार नहीं चल सकती है। मिली जुली सरकार हमें बनानी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूरा देश कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल के साथ है। भाजपा को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं।

 

सुनीता केजरीवाल ने दिया संदेश

 

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली में दिल्ली सीएम का संदेश पढ़ा और कहा कि केजरीवाल को ज्यादा दिन तक जेल में नहीं रखा जा सकता, वह शेर हैं। बीजेपी वाले कह रहे हैं केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए,आप बताइए कि क्या केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए? उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जेल से ही गठबंधन के की तरफ से 6 गारंटी दी है- पूरे देश को 24 घंटे फ्री बिजली देने की गारंटी, देश के हर जिले में मोहल्ला क्लीनिक, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा, किसानों को एमएसपी और सभी मोहल्ले में अच्छे स्कूल की गारंटी।

 

भगवान राम के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए : कल्पना सोरेन

 

हम आदिवासियों की कहानी लंबी लड़ाई की कहानी है। लोकतंत्र को खत्म करने के लिए कोशिश की गई है, उसको समाप्त करने के आप लोग आए है। आज संविधान की गारंटी को खत्म किया जा रहा है। इनकी गारंटी की गारंटी कौन लेगा। देश मे कोई नेता बड़ा नहीं हो सकता। देश की जनता सबसे बड़ी होती है। अपना देश बचाना है तो इंडिया गठबंधन का साथ देना होगा। कल्पना ने कहा कि आज से ठीक 2 महीने पहले हेमंत जी को गिरफ्तार किया गया था और केजरीवाल जी को 10 दिन पहले बिना सबूत के। आज हम सबको भगवान राम के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। झारखंड झुकेगा नहीं , इंडिया झुकेगा नहीं।

 

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस हिसाब से देश को बांटने का काम किया जा रहा है, इसलिए हम सब एक साथ आये हैं। अब की बार 400 पर नारा लगाने वाले का अपना मुंह है कुछ भी बोलेंगे। ये जनता तय करेगी। ऐसा लगता है कि पहले से ही EVM सेट हो रखा है। देश मे अघोषित इमरजेंसी लागू हो गया है। किसी को गाली देना नहीं है, लेकिन सत्ता से सवाल पूछना हमारा काम है।

 

 

देश बहुत मुश्किल हालात से गुजर रहा- महबूबा मुफ्ती

 

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज देश बहुत मुश्किल हालात से गुजर रहा है। ऐसा हाल है, ना कोई वकील, ना कोई दलील, ना कोई कार्रवाई, सीधा जेल। शायद कलयुग का अमृतकाल इसी को कहते हैं कि आप बिना कुछ पूछे लोगों को जेल में डाल देते हैं… मैं आपके चुने हुए नुमाइंदों की बात कर रही हूं जिन्हें आप वोट देकर विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, मंत्री बनाते हैं। कैसे उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बिना कोई वकालत और कार्रवाई के जेल में डाला जाता है… हमने जम्मू-कश्मीर में पिछले 5 साल तक यही देखा है।

 

 

किसी व्यक्ति विशेष की रैली नहीं- जयराम रमेश

 

पहले माना जा रहा था कि रामलीला मैदान में ये रैली प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आयोजित रैली के रूप में पेश की जा सकती है। हालांकि, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि यह कोई व्यक्ति विशेष की रैली नहीं है। इसीलिए इसे लोकतंत्र बचाओ रैली कहा जा रहा है। यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है, इसमें करीब 27-28 पार्टियां शामिल हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक इस रैली में हिस्सा लेंगे।

  • Related Posts

    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां…

    Continue reading
    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    दिल्ली सरकार ने महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    • By TN15
    • August 1, 2026
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    • By TN15
    • August 1, 2026
    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    • By TN15
    • August 1, 2026
    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन